
दिल्ली में मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा... 50 फीट तक धंस गई सड़क
AajTak
राजधानी दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में मेट्रो साइट के पास करीब 50 फीट तक रोड धंस गई. इससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. मामले की जांच की जा रही है कि सड़क आखिर किस वजह से धंसी. जिस जगह हादसा हुआ, वहां अंडरग्राउंड मेट्रो का काम चल रहा है.
दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि 50 फीट गहरा और 25 से 30 फीट तक लंबाई में सड़क धंस गई. सड़क धंसने से निर्माण कार्य में लगी क्रेन दब गई. गनीमत रही कि उस समय कोई भी मजदूर काम नहीं कर रहा था. ये घटना सुबह 4 बजे के आसपास हुई. सड़क धंसने के कारण मैदानगढ़ी से साकेत जाने वाली सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है. मेट्रो के कर्मचारी सड़क को ठीक करने में जुट गए हैं.
बता दें मैदानगढ़ी मेट्रो स्टेशन का निर्माण अंडर ग्राउंड हो रहा है. यहां पिछले एक साल से काम चल रहा है. स्थानीय RWA के प्रधान महावीर प्रधान ने बताया कि तीन चार दिन से सड़क में कहीं-कहीं दरार आ गई थी, लेकिन मेट्रो निर्माण करने में लगी कंपनी ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और ये हादसा हो गया. उन्होंने कहा कि ये हादसा सुबह चार बजे के आसपास हुआ. अगर दिन में होता तो बड़ी घटना हो सकती थी.
बता दें कि इससे पहले दिल्ली के हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो पिलर का हिस्सा गिर गया था. इस दौरान वहां मौजूद व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था. अधिकारियों का कहना था कि इस मामले में किसकी लापरवाही रही, इसकी जांच की जा रही है. यह हादसा हैदरपुर बादली में निर्माणाधीन मेट्रो के पास उस समय हुआ था, जब पिलर की शटरिंग का एक टुकड़ा रोड पर खड़े वाहन पर गिरा था. इससे वाहन में मौजूद ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं थीं.
रिंग रोड पर गिर गया था शटरिंग का टुकड़ा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










