
दिल्ली में आसमानी आफत! भारी बारिश की वजह से 3 मकान गिरे, कई इलाकों में ट्रैफिक जाम
AajTak
जरा देर की बारिश और हर सड़क पर भर गया पानी. ये हाल राजधानी दिल्ली के उन इलाकों का है, जो पॉश कहे जाते हैं. बीते चार-पांच दिनों से करोल बाग चर्चा में है. यहां एक IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी. इस इलाके में आज भी कमर तक पानी भर गया है.
बीते कई दिनों से उमस वाली गर्मी से हाल-बेहाल दिल्ली-एनसीआर में जब बुधवार को शाम ढली तो आसमान बादलों से ढक गया और झमाझम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया. मौसम की खबर लोगों तक पहुंची तो इसी हेडलाइन के साथ, लेकिन 20 मिनट ही बीते होंगे कि वक्त बदल गया, हालात बदल गए-जज्बात बदल गए. सुहाने मौसम और बारिश की खबर, जलभराव वाली तस्वीरों और वीडियो में बदल गई. आलम ये हुआ कि बारिश लोगों के लिए आफत बन गई. इसके चलते राष्ट्रीय राजधानी में तीन मकान भी गिर गए. सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है. बताया जा रहा है कि ये मकान पुराने थे और इनमें कोई नहीं रहता था. वहीं भारी बारिश के चलते आईटीओ से लक्ष्मी नगर का रास्ता पानी भरने से बंद हो गया है.
करोल बाग में फिर भरा पानी
ये हाल राजधानी दिल्ली के उन इलाकों का है, जो पॉश कहे जाते हैं. बीते चार-पांच दिनों से करोल बाग चर्चा में है. यहां एक IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी. कोचिंग संचालक और शासन-प्रशासन अभी तक अपने-अपने तर्क देकर लीपापोती में लगे हुए हैं. स्टूडेंट्स अपने साथियों के लिए न्याय की मांग करते हुए प्रोटेस्ट कर रहे हैं और इसी करोल बाग का आज का हाल देखिए कि जरा देर की बारिश हुई और यह पूरा इलाका लबालब भर गया. मेट्रो से लेकर मार्केट एरिया तक ऐसा जल जमाव हुआ है कि नाव तैरने लगें.
जहां प्रोटेस्ट कर रहे थे छात्र, वहां का हाल देखिए जिस RAU's कोचिंग सेंटर में हादसा हुआ था, उसी के सामने का हाल बताते हैं. एक वीडियो में दिख रहा है कि घुटनों तक भरे पानी में कई छात्र दिख रहे हैं. बारिश के बीच बनी इस वीडियो में एक छात्र बता रहा है कि, ' ये वही जगह है, जहां तीन छात्रों की मौत हुई थी और एक हफ्ते बाद भी देख लीजिए, यहां क्या हाल हैं? प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों की मांग थी कि इस तरह की परेशानी पर तुरंत एक्शन हो, लेकिन पुलिस बीते एक हफ्ते से यहां से सिर्फ छात्रों को हटाने में लगी है. ये नहीं हो रहा है कि इस पर एक्शन लिया जाए.' छात्र कह रहा है कि यहां पानी इतनी तेज बढ़ रहा है कि यहां भी डूबने वाली स्थिति हो जाएगी. पर पुलिस यहां पर स्टूडेंट को पकड़ने और उन्हें मारने में लगी है. पर जो असली मोटिव है कि प्रोटेस्ट का कि ऐसी घटना दोबारा न हो, उस पर काम नहीं हो रहा है. इसलिए ये प्रोटेस्ट जरूरी है. ' इसी बीच पीछे से आवाज आ रही है कि निकलिए-निकलिए, यहां से हटिए. इस दौरान दिख रहा है कि इस सड़क पर पानी कमर से कुछ ही नीचे है.
सड़कें जलमग्न, झंडेवालान पर लगा लंबा जाम एक तरफ जहां सड़कें जलमग्न हो गई तो अगली समस्या ट्रैफिक जाम की निकलकर सामने आई. वीडियो झंडेवालान के पास की है, जहां सड़क पर पानी बहता नजर आ रहा है तो इसी बहते पानी में जाम भी लगा हुआ है. वाहनों की लंबी कतार बन गई है. हॉर्न का शोर है और जरा सी जगह मिलने पर आगे निकलने की होड़. शाम को पीक ऑवर में हुई इस बारिश के बाद लोगों के घर पहुंचने का रास्ता जाम है. ये वीडियो इतना बताने के लिए काफी है कि आपके शहर में निजाम के इंतजाम किस 'तारीफ' के काबिल है.
गुरुग्राम में सुभाष नगर-ओल्ड रेलवे रोड की सड़क पर भी भरा पानी दिल्ली से निकलिए और गुरुग्राम पहुंचना चाहेंगे तो बुधवार को यहां भी टाइम से पहुंच पाना मुश्किल ही है. यहां से जो दो वीडियो सामने आए हैं, उन्हें देखकर आप यकीन नहीं करेंगे कि ये उस शहर की तस्वीर है, जिसे ग्लोबल वर्ल्ड मिलेनियम सिटी के नाम से जानता है. खैर, गुरुग्राम लगातार कई सालों से अपने महाजाम के लिए बदनाम रहा है, लेकिन तकलीफ इस बात की है कि इतने सालों में भी यहां की सूरत नहीं बदली है. गुरुग्राम के सुभाष नगर में सड़क पर बारिश का पानी ऐसे हिलोरें ले रहा है जैसे ये कोई 'बीच' है, तो वहीं ओल्ड रेलवे रोड की सड़क भी जलमग्न हो गई हैं.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








