
दिल्ली: जानिए कैसे MCD की मनमानी और निजी कंपनी की लूट से परेशान हैं पुरानी कार के मालिक
AajTak
दिल्ली में इन दिन कई कार के मालिक परेशान हैं. दरअसल इनमें वो कार के मालिक भी शामिल हैं जिनकी गाड़ियों की वैलिडिटी अभी खत्म भी नहीं हुई है. दिल्ली नगर निगम और निजी कंपनी की मनमानी की वजह से ये कार मालिक तंग आ चुके हैं.
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए एमसीडी लंबे वक्त से एक अभियान चला रही है. जिसमें 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल वाली गाड़ियां को कबाड़ में भेजा जा रहा हैं, लेकिन इस मुहिम से प्रशासन की मनमानी और कंपनियों लूट ने दिल्ली वालो को परेशान कर दिया है.
मयूर विहार के सुप्रीम एंक्लेव में रहने वाले रविकांत की सेंट्रो कार की वैलिडिटी 2027 में खत्म हो रही है लेकिन बावजूद इसके एमसीडी के कर्मचारी उनकी गाड़ी उठा करके ले गए. अपनी गाड़ी के दस्तावेज लेकर जब रविकांत एमसीडी ऑफिस पहुंचे तो वहां के कर्मचारियों ने हाथ खड़े कर दिए और कहा कि गाड़ी पाइन व्यू कंपनी को स्क्रैप में दे दी गई है. आप वहां से ले लीजिए. जब रविकांत हरियाणा के कुंडली स्थित पाइन व्यू कंपनी के जंग यार्ड पहुंचे तो कंपनी ने मना कर दिया कि आपकी गाड़ी नहीं मिलेगी.
रविकांत ने इसकी शिकायत ट्रांसपोर्ट विभाग से भी की. लगभग 2 महीने की लड़ाई के बाद रविकांत को अपनी गाड़ी वापस मिली लेकिन गाड़ी के कई स्पेयर पार्ट्स गायब हो चुके थे. रविकांत बताते हैं कि एमसीडी कर्मचारियों के साथ-साथ पाइन व्यू कंपनी के कर्मचारी उनकी गाड़ी उठाने के लिए आए थे. जबरदस्ती उनकी गाड़ी को उनकी सोसाइटी के अंदर आकर उठाया गया और अपने जंक्यार्ड ले गए. पाइन व्यू कंपनी लंबे वक्त से मनमानी कर रही है.
मयूर विहार के सुप्रीम एंकलेव में ही रहने वाले एडवोकेट शांता कुमार महल ने बताया की उनकी भी गाड़ी उसी दिन सोसाइटी से एमसीडी और पाइन व्यू कंपनी के लोग लेकर गए जिस दिन रवि कांत की कार लेकर गए थे. उनकी गाड़ी की वैलिडिटी भी अभी बरकरार थी फिर भी उनकी गाड़ी को कंपनी उठाकर के ले गई. उस दिन इनकी सोसाइटी से लगभग 20 गाडियां एमसीडी और पाइन व्यू कंपनी जंक यार्ड में ले गई. 2 महीने से ऊपर का वक्त हो गया है अभी तक उनकी गाड़ी उनको नहीं मिली है. शांता कुमार ने बताया कि दरसल एनजीटी का जो आदेश है उसके मुताबिक, 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल वाली गाड़ियां अगर सड़कों पर हैं तो उनको हटाया जाए लेकिन यह कंपनियां मिलीभगत करके मनमाने ढंग से उन गाड़ियों को उठा रही हैं जिनकी वैलिडिटी बरकरार है.
यमुना विहार के सी ब्लॉक में रहने वाले एडवोकेट अमित राजोरा की होंडा सिविक को 13 फरवरी को एमसीडी और पाइन व्यू कंपनी के लोग उठा कर के ले गए थे. हालांकि अमित बताते हैं कि उनकी कार की वैलिडिटी 2 महीने एक्सपायर हो गई थी लेकिन अमित अपनी कार को कंपनी से रिप्लेस कराने वाले थे लेकिन उससे पहले ही उनकी कार को एमसीडी और पाइन व्यू कंपनी वाले जंक यार्ड में ले गए. हालांकि पाइन व्यू कंपनी की तरफ से अमित को एक स्लिप दी गई गई थी और यह कहा गया था कि आपकी गाड़ी के scrap के मुताबिक 60 हजार देगी. अमित को कंपनी से गाड़ी रिप्लेस करने में लगभग 90 हजार मिल रहे थे. अमित का आरोप है कि 30 हजार का नुकसान तो हुआ ही लेकिन अभी तक कंपनी ने ना तो 60 हजार रूपए दिए ना ही उनकी गाड़ी वापस दे रहे है. यहां तक की जिस जंक यार्ड में उनकी गाड़ी लेकर गए थे उस पर ताला लगा है.
मयूर विहार सोसायटी में रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी सोसाइटी के बाहर पिछले लंबे वक्त से एक जली हुई कार खड़ी है लेकिन एमसीडी की टीम उसको तो उठाने नहीं आती जिसने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है. लेकिन सोसाइटी के अंदर आकर उनके घरों की नीचे से गाड़ी उठाना बेहद गलत है. एमसीडी के साथ मिलकर यह प्राइवेट कंपनी के लोग महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं और गाड़ी उठाने तब आते हैं जब घर में महिलाए अकेली होती हैं. हालांकि जब उन्होंने एमसीडी कि मौजूदा निगम पार्षदों से बात की तो उन्होंने कहा कि आपकी गाड़ी को सही ढंग से उठाया गया है और अगर आपको अपनी गाड़ी वापस चाहिए तो उसको इलेक्ट्रिक कार में तब्दील किया जाए और उसको आगे 5 साल तक के लिए आप चला सकते हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








