
दिल्ली के यूट्यूबर से ₹13 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, जान से मारने की दी थी धमकी
AajTak
दिल्ली में एक यूट्यूबर (YouTuber) से 13 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी ने यूट्यूबर को लगातार कॉल कर उसकी पत्नी की करोड़ों की संपत्ति का हवाला देते हुए रकम की मांग की और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
दिल्ली के बवाना इलाके में एक यूट्यूबर (YouTuber) से 13 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. लगातार मिल रही धमकी भरी कॉल्स के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
एजेंसी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने एक यूट्यूबर से ₹13 करोड़ की रंगदारी मांगी और पैसे न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. यह मामला 9 अप्रैल को सामने आया, जब बवाना के सेक्टर-1 में मौजूद 24 वर्षीय यूट्यूबर को एक अज्ञात नंबर से लगातार फोन कॉल्स आने लगे.
यूट्यूबर के मुताबिक, शुरूआत में कॉल करने वाला व्यक्ति सामान्य तरीके से बात कर रहा था, लेकिन धीरे-धीरे उसका लहजा आक्रामक होता गया. पांचवीं कॉल में आरोपी ने 13 करोड़ रुपये की मांग करते हुए कहा कि अगर रकम नहीं दी गई तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
यह भी पढ़ें: पति जेल में बंद, पत्नी संभाल रही गैंग... कौन है राजस्थान की लेडी डॉन मनीषा चौधरी, जिसने मांगी 5 करोड़ की रंगदारी
फोन करने वाले की पहचान बवाना निवासी विशाल उर्फ काटिया के रूप में हुई है, जो पहले भी एक आपराधिक मामले में शामिल रह चुका है. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी को यूट्यूबर की पत्नी की पैतृक संपत्ति के बारे में जानकारी थी, जिसमें करोड़ों रुपये की जमीन का हिस्सा शामिल है. इसी जानकारी के आधार पर उसने पीड़ित को धमकाना शुरू किया.
पुलिस ने बवाना थाने में एफआईआर दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को बवाना के निर्मल वाटिका के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वह मोबाइल भी बरामद कर लिया है, जिससे धमकी भरे कॉल किए गए थे.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








