
दिल्ली की 7 सीटों पर कांग्रेस मीटिंग में क्या हुई थी बात? अलका लांबा के बयान पर कांग्रेस नेताओं के अलग-अलग दावे
AajTak
2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन का मुकाबला करने के लिए 26 विपक्षी दलों ने 18 जुलाई को I.N.D.I.A गठबंधन बनाया था. गठबंधन बनने के करीब 1 महीने बाद ही इसमें खींचतान शुरू हो गई है. दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में सियासी घमासान मच गया है. दोनों पार्टी के नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया है.
दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटों को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में खींचतान जारी है. AAP और कांग्रेस में ये सियासी घमासान कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा के बयान से शुरू हुआ. अलका लांबा ने दावा किया है कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में हुई दिल्ली कांग्रेस की बैठक में राजधानी की सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला हुआ है. इस दावे के बाद जहां AAP ने INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक में शामिल न होने की धमकी तक दे डाली. तो वहीं कांग्रेस के नेताओं ने अलग अलग दावे किए. बैठक में मौजूद दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने यहां तक दावा कर दिया कि बैठक में दिल्ली की लोकसभा सीटों पर चर्चा ही नहीं हुई.
अलका लांबा ने क्या कहा?
कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली कांग्रेस की बैठक बुलाई थी. बैठक में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, दीपक बाबरिया मौजूद रहे. बैठक के बाद अलका लांबा ने बताया कि इस बैठक में दिल्ली में संगठन को मजबूत करने और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा हुई. बैठक में करीब 40 नेताओं ने अपनी बात रखी. तीन घंटे चली बैठक में फैसला हुआ है कि पार्टी दिल्ली की सभी संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा, चुनाव में 7 महीने हैं और दिल्ली में 7 लोकसभा सीटें हैं. नेताओं को आज से ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाना है. संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा, हम उसे निभाएंगे. हमें मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना होगा. जिसकी दिल्ली होती है, उसका देश होता है.
एकला चलो के सवाल पर अलका लांबा ने कहा, अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. यानी ये कहना कि हम 2 पर लड़ेंगे, चार पर लड़ेंगे, बाकी पर तैयारियां नहीं करेंगे. हम 2019 में सातों सीटों पर दूसरे स्थान पर रहे. उन्होंने कहा, हम सातों पर दम से लड़ेंगे, नंबर 1 पर भी आ सकते हैं. लोग कांग्रेस को बीजेपी का मजबूत विकल्प मान रहे हैं.
अलका लांबा के बाद संदीप दीक्षित सामने आए. उन्होंने कहा, राय मशविरे के लिए वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया. मेरी राय है कि केजरीवाल सेवाएं इसलिए चाहते थे क्योंकि वह भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं. मैं पार्टी से कहूंगा कि हमें एक भ्रष्ट आदमी के भ्रष्ट तरीकों को बचाने के लिए उसके साथ नहीं खड़ा होना चाहिए. अगर उनकी मंशा लोगों के अधिकारों से होती तो वह कश्मीर में केंद्र का समर्थन नहीं करते. आज दिल्ली अपनी खराब हालत के लिए जानी जाती है और शायद केजरीवाल पहले मुख्यमंत्री होंगे जो मुख्यमंत्री रहते हुए जेल जाएंगे.
दीपक बाबरिया ने अलका लांबा के बयान का किया खंडन

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










