
'थेरेपिस्ट को मैंने अपना सच बताया और...', नॉवेलिस्ट के खिलाफ महिला ने की शिकायत
AajTak
फ्रांस के उपन्यासकार कामेल दाउद के उपन्यास को लेकर उन पर दो शिकायतें दर्ज की गई हैं. आरोप है कि उनके काल्पनिक उपन्यास की मुख्य पात्र उनकी थेरेपिस्ट पत्नी की मरीज थी. मरीज ने अपनी कहानी कामेल की पत्नी को बताई थी और उपन्यास के मुख्य पात्र की कहानी भी वही है.
फ्रांस के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार विजेता फ्रांसीसी-अल्जीरियाई लेखक कामेल दाउद और उनकी पत्नी, जो कि एक थेरेपिस्ट हैं, के खिलाफ अल्जीरिया में दो शिकायतें दर्ज की गई हैं. इन शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि कामेल ने अपने अवॉर्ड विनिंग उपन्यास के लिए एक मरीज की जिंदगी की कहानी को आधार बनाया.
कामेल फ्रांस के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार जीतने वाले पहले अल्जीरियाई उपन्यासकार हैं. उन्हें यह अवॉर्ड इसी साल अपने उपन्यास 'Houris' के लिए मिला है. उपन्यास एक युवती की काल्पनिक कहानी पर आधारित है. 1992-2002 के देश में चल रहे गृहयुद्ध के दौरान एक इस्लामिक कट्टरपंथी ने युवती के गले पर हमला कर दिया था जिस वजह से युवती की आवाज चली गई.
अल्जीरियाई सरकार और इस्लामिक समूहों के बीच संघर्ष में दो लाख लोग मारे गए थे, हजारों लापता हो गए और उन्हें यातना, यौन हिंसा का सामना करना पड़ा. इस दौरान जीवित बची एक युवती ने कहा कि कामेल के उपन्यास की कहानी उसके अनुभवों पर आधारित है.
पीड़िता ने क्या बताया?
पीड़िता सादा अर्बाने ने बोलने में मदद करने वाली एक मशीन का इस्तेमाल करते हुए अल्जीरियाई टीवी को बताया कि उपन्यास के मुख्य पात्र Aube की कहानी, उनकी है क्योंकि उन्होंने इलाज के दौरान इसे अपनी थेरेपिस्ट को सुनाया था, जो कि अब उपन्यासकार की पत्नी हैं. उपन्यास अल्जीरिया में प्रकाशित नहीं हुआ है.
उनकी वकील फातिमा बेनब्राहम ने बुधवार को समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए कहा, 'उपन्यास के प्रकाशित होने के ठीक बाद, हमने कामेल दाउद और उनकी पत्नी Aicha Dehdouh के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज कीं.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









