
तोशाखाना मामला: इमरान खान पर फिर गिरी गाज, चुनाव आयोग की शिकायत पर आपराधिक कार्यवाही शुरू
AajTak
पाकिस्तान चुनाव आयोग की शिकायत पर पूर्व प्रधामंत्री इमरान खान के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की गई है. आयोग ने खान पर चुनाव पत्रों में झूठे बयान और गलत जानकारी देने का दोषी पाया है. आयोग का कहना है कि इमरान खान ने जानबूझकर तोशाखाना तोहफों से जुड़ी जानकारी छिपाई है.
पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू कर दी है. पाकिस्तान चुनाव आयोग की शिकायत पर तोशाखाना के महंगे तोहफों के बारे में जानकारी छिपाने के आरोप में खान के खिलाफ कार्यवाही शुरू की गई है. दरअसल चुनाव आयोग ने उन्हें चुनावी पत्रों में गलत जानकारी देने का दोषी पाया है.
चुनाव आयोग की शिकायत में कहा गया कि इमरान खान ने तोशाखाना तोहफों के संबंध में जानबूझकर अपनी संपत्तियों की जानकारी छिपाई. आयोग का कहना है क इमरान खान ने साल 2017-2018 और 2018-19 के लिए दाखिल किए गए संपत्ति और देनदारियों के ब्योरे में विशेष रूप से वर्ष 2018 और 2019 में तोशखना तोहफों से संबंधित अपनी संपत्ति की जानकारी को जानबूझकर छिपाया था.
एडिशनल सेशंस जज जफर इकबाल ने जिला चुनाव आयुक्त वकास मलिक का बयान दर्ज करने के बाद इमरान खान के खिलाफ मामले की सुनवाई आठ दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी.
उन्हें पिछली सुनवाई में अदालत के समक्ष पेश होने को कहा गया था. लेकिन वह पेश नहीं हो पाए. दरअसल बीते 3 नवंबर को वजीराबाद में लॉन्ग मार्च के दौरान इमरान खान के ऊपर हमला किया गया था. वह इस हमले में बाल-बाल बचे. 70 वर्षीय इमरान खान पर हमला तब हुआ, जब वह गुजरांवाला में लॉन्ग मार्च का नेतृत्व कर रहे थे. यहां एक शख्स ने इमरान के ऊपर फायरिंग कर दी थी, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी और पूर्व पीएम के पैर में गोली लगी थी.
बता दें कि इमरान खान ने 2018 में सऊदी अरब के दौरे के दौरान उन्हें तोहफे में मिली महंगी ग्राफ रिस्टवॉच सहित कई अन्य बेशकीमती तोहफों को मुनाफे के लिए बेच दिया था.
क्या है तोशाखाना मामला?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









