
तेलंगानाः तांत्रिक ने युवती को धधकते अंगारों पर चलाया, जानिए क्या है वजह
AajTak
तांत्रिक के जाल में फंसकर एक युवती की जिंदगी मुसीबत में आ गई. दरअसल एक बीमार युवती को तांत्रिक ने धधकते अंगारों पर चला दिया. अब युवती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.
तेलंगाना में एक तांत्रिक ने 19 साल की युवती के परिजनों का ब्रेन वॉश कर दिया. वह अपनी बेटी को तांत्रिक के पास ले गए और तांत्रिक ने जैसा बताया उन्होंने वैसा ही किया. इससे उनकी बेटी ठीक होने की बजाय मुसीबत में आ गई.
दरअसल मामला तेलंगाना के तेलंगाना के विकाराबाद का है. यहां एक तांत्रिक ने 19 साल की बीमार युवती को धधकते अंगारों पर चला दिया. इस वजह से वह ठीक होने की बजाय मुसीबत में आ गई. गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एजेंसी के मुताबिक युवती कई दिन से बीमार थी. वह असामान्य व्यवहार करने लगी थी. प्रथम वर्ष की छात्रा का परिवारीजन लंबे समय से इलाज करा रहे थे. लेकिन आराम न मिलने पर वह परेशान थे, लिहाजा रिश्तेदारों की सलाह पर युवती को एक तांत्रिक के पास ले जाया गया.
तांत्रिक ने कहा कि 19 साल की युवती पर बुरी आत्माओं का साया है. वह उसे ठीक करने के लिए एक अनुष्ठान करेगा. इसके लिए उसने कोयला जलाया. इसके बाद धधकते अंगारों पर युवती को चलने के लिए कहा.
पुलिस ने बताया कि युवती के परिजनों ने इस मामले की शिकायत की. इसमें बताया कि जब युवती अंगारों पर चल रही थी, तो वह गिर पड़ी, लेकिन तांत्रिक ने उसे आग पर चलने के लिए मजबूर किया. हालांकि युवती को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. साथ ही मामला दर्ज कर तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











