
तीन दिन पहले जहाज से लापता हो गया था मर्चेंट नेवी कर्मचारी, अब अरब सागर में मिली लाश
AajTak
मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कर्मचारी का शव अरब सागर में मिला है. गुरुवार को पुलिस ने बताया कि मृतक कर्मचारी की पहचान राजस्थान के रहने वाले सुनील पचर के तौर पर हुई है.
मर्चेंट नेवी के जहाज से लापता हुए कर्मचारी की लाश अरब सागर में मिली है. वह सोमवार की रात को जहाज से अचानक लापता हो गए थे. गुरुवार को मुंबई पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.
मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कर्मचारी का शव अरब सागर में मिला है. गुरुवार को पुलिस अफसर ने पीटीआई को बताया कि मृतक कर्मचारी की पहचान राजस्थान के रहने वाले सुनील पचर के तौर पर हुई है. सुनील पिछले साल नवंबर से मर्चेंट नेवी के जहाज पर अस्थायी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे थे.
पुलिस ऑफिसर ने आगे बताया कि सोमवार की रात सुनील अपने जहाज के डेक पर सो गए थे और उसके बाद में उनका पता नहीं चल पाया. इसके बाद जहाज पर उनकी तलाश की गई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला. तब उनके सहकर्मियों ने मुंबई के येलो गेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस के मुताबिक, बुधवार को कुछ स्थानीय लोगों ने ससून डॉक इलाके में समुद्र में एक लाश तैरते हुए देखी और पुलिस को इस बात की सूचना दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोपहर में उस लाश को बरामद कर लिया. मृतक की पहचान सुनील पचर के रूप में हुई.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार उस शख्स की मौत पानी में डूबने से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण साफ हो सकेगा. पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाश को आगे की जांच के लिए सेंट जॉर्ज अस्पताल भेज दिया गया है.
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दक्षिण मुंबई में कोलाबा पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







