
तीन तलाक, आर्टिकल 370 और नारी शक्ति कानून... PM मोदी ने गिनाए वो काम, जिनका पीढ़ियों से था इंतजार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 17वीं लोकसभा की समाप्ती पर पिछले पांच साल के कार्यकाल में किए गए कुछ ऐतिहासिक फैसलों को याद किया. पीएम ने बताया कि इसी कार्यकाल में अनुच्छेद 370 को निरस्त किया गया. पीएम ने तीन तलाक की प्रथा पर भी बात की और नारीशक्ति वंदन अधिनियम पर कहा कि आने वाले समय में संसद में हमारी माताएं-बहनें बैठी होंगी जो कि गर्व की बात होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के साथ ही आज 17वीं लोकसभा के आखिरी सत्र की समाप्ति हुई. पीएम ने इस दौरान देश के विकास, भविष्य में देश की पहचान और 17वीं लोकसभा में किए गए ऐतिहासिक फैसलों पर बात की. पीएम ने तीन तलाक की प्रथा को खत्म करने से लेकर जम्मू कश्मीर से धारा 370 को निरस्त करने और आतंकवाद पर नकेल कसने तक को 21वीं सदी के भारत की एक मजबूत नींव बताया. उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में बहुत से रिफॉर्म किए गए जो गेमचेंजर हैं.
प्रधानमंत्री मोदी राज्यसभा में कहा कि 17वीं लोकसभा के माध्यम से पीढ़ियों का इंतजार खत्म हुआ है. अनेक पीढ़ियों ने एक संविधान का सपना देखा था लेकिन हर पल वो संविधान बेकरार था. पीएम ने अनुच्छेद 370 को संविधान में एक रुकावट बताते हुए कहा कि यह चुभती थी. पीएम ने कहा कि जिन महापुरुषों ने संविधान को बनाया है उनकी आत्मा जिन कामों को हमने पूरा किया उसके लिए जरूर हमें आशीर्वाद देते होंगे.
ये भी पढ़ें: कोविड काल, कैंटीन की रेट लिस्ट और नया संसद भवन..., पीएम मोदी ने इन मुद्दों पर की सांसदों की तारीफ
धारा 370 और आतंकवाद पर क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम ने धारा 370 को खत्म किए जाने पर कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों को सामाजिक न्याय से वंचित किया गया था. हमारा न्याय का कमिटमेंट जम्मू कश्मीर के भाई-बहन तक पहुंचाकर हमें संतोष होता है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद नासूर बन गया था. देश के होनहार लोग आतंकवाद की बलि चढ़ जाते थे. आतंकवाद के खिलाफ इसी संसद ने सख्त कानून बनाया, जो इन समस्याओं से जूझते हैं उन्हें बल मिला है.
ये भी पढ़ें: 'भगवान राम का व्यापार कर रही BJP...' कांग्रेस सांसद ने कहा- बिना कलश की गई प्राण प्रतिष्ठा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










