
तालिबान के इस कदम पर भड़के इस्लामिक देश, तुर्की ने बताया इस्लाम के खिलाफ
AajTak
तालिबान हमेशा अपने क्रूर और अत्याचारी रवैयों के कारण खबरोें में रहता है. मंगलवार 20 दिसंबर से तालिबानी ने सभी निजी और सरकारी विश्विद्यालयों में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है. इस्लामिक देशों ने तालिबान के इस कदम की जमकर आलोचना की है. तुर्की ने इस कदम को इस्लामिक भावना के खिलाफ बताया है.
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से महिलाओं के लिए निजी और सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में प्रवेश पर रोक लगा दी है. इस्लामिक देशों ने तालिबान के इस कदम की कड़ी आलोचना की है. सऊदी अरब, कतर और तुर्की ने तालिबान के इस कदम की निंदा करते हुए अफगान प्रशासन से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है.
अफगानिस्तान के उच्च शिक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जियाउल्लाह हाशमी ने सभी निजी और सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को एक पत्र जारी कर इस प्रतिबंध को जल्द से जल्द लागू करने और प्रतिबंध लगाने के बाद मंत्रालय को सूचित करने के लिए कहा था. जिसके बाद बुधवार को महिलाओं को विश्वविद्यालय से लौटा दिया गया.
इस्लामि क देशों ने क्या कहा
अफगानिस्तान के इस कदम पर तुर्की ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. तुर्की के राष्ट्रपति के प्रवक्ता इब्राहिम कालिन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "तालिबान का यह कदम 'इस्लाम की भावना के खिलाफ' है और इसका धर्म में कोई स्थान नहीं है."
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को तालिबान के इस कदम पर आश्चर्य और खेद व्यक्त करते हुए इस कदम को वापस लेने के लिए कहा है. सऊदी अरब ने कहा है कि तालिबान का यह कदम सभी इस्लामिक देशों के लिए आश्चर्यजनक है.
इस्लामिक देश सऊदी अरब ने बयान जारी करते हुए कहा है कि यह प्रतिबंध अफगानिस्तान की महिलाओं के अधिकारों का हनन करता है. अफगानिस्तान की महिलाओं को भी शिक्षा का अधिकार है जो देश की सुरक्षा, स्थिरता, विकास और समृद्धि में अहम योगदान देती हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









