
ड्रग से अपराधी कमा चुका था 105 करोड़, कोर्ट ने 105 रुपये लेकर मैटर रफा दफा कर दिया!
AajTak
Drug Dealer: मार्क ब्रिटेन के लिवरपूल का रहने वाला है. उसे ग्लासगो के हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद 2022 में गिरफ्तार किया गया था. उसे सात साल की कैद हुई है.
एक ड्रग डीलर ने गैर कानूनी काम से 10 मिलियन पाउंड (करीब 105 करोड़ रुपये) की कमाई की और अब इसकी भरपाई के लिए उसे केवल 1 पाउंड (105 रुपये) देना है. इसके लिए भी उसे छह महीने का वक्त दिया गया है. इसका नाम मार्क क्विन है. 59 साल का मार्क सोमवार को एडिनबर्ग के हाई कोर्ट में पेश हुआ था. जहां बताया गया कि उसके पास संपत्ति में केवल 1 पाउंड ही बचा है. अगर कोई और संपत्ति पाई जाती है, तो उसे सीज कर लिया जाएगा.
मार्क ब्रिटेन के लिवरपूल का रहने वाला है. उसे ग्लासगो के हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद 2022 में गिरफ्तार किया गया था. उसे सात साल की कैद हुई है.मार्क को सात साल तक फरार रहने के बाद 2021 में ऑपरेशन कपुआस के तहत नीदरलैंड में पकड़ा गया था.
अगस्त 2013 और अप्रैल 2014 के बीच ड्रग्स के मामले में अपनी संलिप्तता के लिए जुलाई 2022 में उसे दोषी साबित किया गया. ऑपरेशन कपुआस की शुरुआत में 2013 में एक फ्लैट पर छापेमारी के दौरान 3 मिलियन पाउंड के ड्रग्स बरामद किए गए थे.
अभियोजक डेविड मैकलीन ने कहा कि यहां पैकेजिंग पर मार्क की उंगलियों के निशान पाए गए हैं. इसके बाद 2014 में उसे एक ट्रक चलाते हुए पकड़ा गया. जिस पर लिवरपूल से स्कॉटलैंड जाने वाले अधिकारियों द्वारा निगरानी की जा रही थी. उसे एक नर्सिंग होम तक गाड़ी चलाते और वाहन में सामान लादते देखा गया.
जब यहां छापेमारी की गई तो अंदर से 2 मिलियन पाउंड बरामद हुए. यहां तलाशी के दौरान कई वस्तुएं मिलीं, जिससे संकेत मिला कि इस जगह का इस्तेमाल एम्फैटेमिन तेल से एम्फैटेमिन के उत्पादन और तैयारी के लिए किया जा रहा था. इस बार मार्क के पास बचने का कोई बहाना नहीं था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










