
ड्रग्स केस में क्लीनचिट मिलने के बाद क्या फिल्ममेकिंग करियर बनाने US जाएंगे Aryan Khan? ऐसी है चर्चा
AajTak
आर्यन खान यूएस ट्रैवल कर सकते हैं. स्टार किड के करीबी सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया, "अब क्योंकि आर्यन खान को ड्रग्स केस में क्लीनचिट मिल चुकी है, वह लीगल तौर पर इंटरनेशनल ट्रैवल कर सकते हैं. वह अपने प्लान के मुताबिक, फिल्ममेकिंग में करियर बनाने का सोच सकते हैं और पढ़ाई के लिए विदेश भी जा सकते हैं."
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में क्लीनचिट मिल चुकी है. साल 2021 में आर्यन खान 26 दिन के लिए गिरफ्तार हुए थे और वह जेल में रहे थे. हालांकि, बाद में आर्यन खान को जमानत मिल गई थी. उस दिन 'मन्नत' में जोरों-शोरों से जश्न मनाया गया था. गिरफ्तारी के कई महीनों बाद अब आर्यन खान को इस केस में क्लीनचिट मिल चुकी है. 27 मई को आर्यन कान के छोटे भाई अबराम खान का भी बर्थडे होता है. 'मन्नत' में आज के दिन डबल सेलिब्रेशन होने वाला है. अब क्योंकि आर्यन खान को ड्रग्स केस में क्लीनचिट मिल चुकी है तो क्या वह यूएस फिल्ममेकिंग करियर बनाने के लिए जाएंगे?
यूएस ट्रैवल करेंगे आर्यन आर्यन खान यूएस ट्रैवल कर सकते हैं. स्टार किड के करीबी सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया, "अब क्योंकि आर्यन खान को ड्रग्स केस में क्लीनचिट मिल चुकी है, वह लीगल तौर पर इंटरनेशनल ट्रैवल कर सकते हैं. वह अपने प्लान के मुताबिक, फिल्ममेकिंग में करियर बनाने का सोच सकते हैं और पढ़ाई के लिए विदेश भी जा सकते हैं. एक्टर ने अमेजन प्राइम वीडियो पर एक शो के लिए पिच किया है. वह स्क्रिप्ट राइटिंग में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं."
Aryan Khan को फंसाकर रचा करोड़ों की वसूली का चक्रव्यूह? NCB ने किया साजिश को नाकाम
इससे पहले खबरें थीं कि आर्यन खान ने अमेजन प्राइम वीडियो संग बातचीत में एक शो पिच किया है, जिसका वह निर्देशन भी संभालने में दिलचस्पी रखते हैं. इस प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए पिंकविला को सूत्र ने कहा, "इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्टिंग के साथ आर्यन खान इसे डायरेक्ट भी करेंगे. शुक्रवार और शनिवार को जो टेस्ट शूट होने वाला है, उसकी आर्यन पूरी तरह से जिम्मेदारी लेंगे."
आर्यन खान को मिली रिहाई की खबर, सुनकर मुस्कुराए, फिर जेल अधिकारियों से कहा ये
सूत्र ने आगे कहा कि क्रू और उनकी तैयारी की अगर बात करें तो आर्यन खान सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं. प्रोजेक्ट को गहराई से समझना चाहते हैं. इसके बाद जाकर वह शूटिंग शुरू करने का सोचेंगे. आर्यन खान अपने प्रोजेक्ट को लेकर काफी पैशनेट हैं. हालांकि, अभी तक इस शो का नाम नहीं रिवील किया गया है, लेकिन आर्यन खान ने इस शो के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है. जल्द ही शूटिंग के लिए डेट्स फाइनल होंगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










