
डेढ़ साल, चार जिले और 11 कत्ल... मामूली बात पर लोगों को मार डालने वाले गे सीरियल किलर की खौफनाक कहानी
AajTak
सीरियल किलर रामस्वरूप अब तक 11 कत्ल की बात तो अपने मुंह से कबूल कर चुका है. लेकिन फिर इसके आगे वो खुद ही कहता है कि उसकी याददाश्त कमजोर है. बाकी के कत्ल याद नहीं. मतलब ये कि वो भुलक्कड़ सीरियल किलर है.
Gay Serial Killer Ram Swaroop Story: आपने धोखे से जान लेने वाले सीरियल किलर्स के बारे में तो सुना होगा, जो आसानी से पकड़े भी नहीं जाते. लेकिन जिस सीरियल किलर के बारे में हम आपको बता रहे हैं, वो धोखेबाज़ों को मारने वाला सीरियल किलर है. एक ऐसा अजीब सीरियल किलर जो अपने शिकार को मौत देने के बाद ना सिर्फ उसके पांव छू कर माफी मांगता है, बल्कि उसकी पीठ पर धोखेबाज़ लिख देता. अब सवाल उठता है कि आख़िर वो ऐसा क्यों करता था? तो आइए आपको बताते हैं इस सीरियल किलर की पूरी कहानी.
दिन में पुरुष, रात में महिला उस सीरियल किलर का नाम रामस्वरूप है. जिसकी उम्र 33 साल है. पुलिस के हाथ लगी उसकी एक तस्वीर में सिर्फ उसका चेहरा है. लेकिन रूप रेखा किसी महिला जैसी है. दरअसल, दिन का रामस्वरूप पुरुष दिखता और रात का रामस्वरूप महिला दिखती है. उसकी ये तस्वीर पंजाब पुलिस की तरफ से जारी स्केच की है, जिसने रामस्वरूप की ना सिर्फ इस दोहरी जिंदगी और दोहरे कैरैक्टर का पर्दाफाश किया. बल्कि एक ऐसा खुलासा किया जिसके आगे बाकी सीरियल किलर की कहानी तक छोटी हो जाती है.
भुलक्कड़ सीरियल किलर कैमरे पर अपना जुर्म कबूल करने वाला रामस्वरूप अब तक 11 कत्ल की बात तो अपने मुंह से कबूल कर चुका है. लेकिन फिर इसके आगे वो खुद ही कहता है कि उसकी याददाश्त कमजोर है. बाकी के कत्ल याद नहीं. मतलब ये कि वो भुलक्कड़ सीरियल किलर है, जिसे लाशों की गिनती तो याद नहीं लेकिन कमाल ये है कि हर लाश के साथ ये दो चीजें करना कभी नहीं भूला. एक कत्ल करने के बाद मरने वाले की पीठ पर धोखेबाज लिखना और दूसरा जिसका भी कत्ल करता उसके दोनों पैर हाथों से पकड़कर उससे माफी मांगना.
कत्ल के बाद पीठ पर लिखता था धोखेबाज अब सवाल ये है कि वो ऐसा क्यों करता था. क्यों वो हरेक की पीठ पर धोखेबाज लिखता और क्यों माफी मांगता. तो रामस्वरूप नाम के पंजाब के हाल के वक्त के इस सबसे बड़े सीरियल किलर की पूरी कहानी जानने से पहले चार महीने पहले हुए एक कत्ल की कहानी को समझना जरूरी है.
कत्ल के बाद किया ऐसा काम दरअसल, इसी साल 18 अगस्त को कीरतपुर साहिब में गढ़ मोड़ा टोल प्लाजा के करीब चाय पानी की दुकान चलाने वाले 37 साल के एक शख्स की हत्या कर दी गई थी. कातिल कत्ल के बाद मकतूल का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गया था. बाद में इसी मोबाइल के सहारे पुलिस एक शख्स तक पहुंची. तब पता चला कि ये मोबाइल उसे किसी और शख्स ने बेचा था. उसी शख्स के बताए हुलिए की बिनाह पर पंजाब पुलिस ने स्केच बनाए.
ऐसे पुलिस के हाथ चढ़ा सीरियल किलर रामस्वरूप दरअसल, चश्मदीद ने बताया था कि फोन बेचने वाला था तो आदमी लेकिन साज श्रृंगार बिल्कुल महिला जैसा कर रखा था. इसी स्केच की बिनाह पर आखिरकार पुलिस रामस्वरूप तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. पंजाब पुलिस को लगा कि उसने एक कत्ल का केस सुलझा लिया. लेकिन फिर जैसे ही रामस्वरूप ने धीरे-धीरे अपना मुंह खोलना शुरु किया. पंजाब का सबसे नया सीरियल किलर उनके सामने खड़ा था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










