
डेटिंग ऐप पर महिला से मुलाकात, फिर वर्ल्ड कप में गंदी हरकत... रेप के आरोपी खिलाड़ी के साथ ये 'सलूक'
AajTak
श्रीलंका के क्रिकेटर धनुष्का गुणतिलका को यौन उत्पीड़न के मामले में बड़ी राहत मिली है. उन पर चार में से तीन आरोप वापस ले लिए गए हैं. धनुष्का पर आरोप था कि उन्होंने एक महिला संग T-20 वर्ल्ड कप के दौरान दुष्कर्म किया था.
Danushka gunathilaka rape Case Update: श्रीलंका (Sri Lanka) के क्रिकेटर धनुष्का गुणातिलका को यौन उत्पीड़न के मामले में बड़ी राहत मिली है. उन पर लगे यौन उत्पीड़न के चार में से तीन आरोपों को गुरुवार को वापस ले लिया गया. गुणातिलका पर पिछले साल एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था.
मामले से जुड़े पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंकाई बैटर गुणातिलका और 29 साल की महिला ‘डेटिंग ऐप’ से एक-दूसरे के संपर्क में आए. फिर दोनों की एक-दूसरे से मुलाकात हुई. इसके बाद गुणातिलका महिला के सिडनी स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने कथित तौर पर महिला का गला दबाया और उनके साथ रेप किया.
क्लिक करें: रेप केस में जमानत पर छूटा ये खिलाड़ी, अब मैदान पर मचा रहा धमाल
वर्ल्ड कप के दौरान अरेस्ट, लगे थे ये आरोप गुणतिलका पर चार बार बिना सहमति के यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए गए थे. इसके जिसके बाद सिडनी पुलिस ने 32 साल के क्रिकेटर को नवंबर में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम के होटल से गिरफ्तार किया था. इस मामले से जुड़े सरकारी वकील ह्यूग बडिन ने कहा कि सिडनी की एक अदालत में तीन आरोप वापस ले लिए गए हैं.
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को वकील बडिन ने बताया कि, ‘एक आरोप प्रमाणित हुआ है, जबकि बिना सहमति के यौन संबंध बनाने के तीन आरोपों को वापस ले लिया गया है.’
गुणतिलका पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका की टीम के सदस्य थे. उन्होंने नामीबिया के खिलाफ पहला मैच खेला था, लेकिन इसके बाद चोटिल होने के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. गुणतिलका ने श्रीलंका की टीम की तरफ से 8 टेस्ट, 45 वनडे और 46 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









