
ठूंसकर खाते और कभी बिल नहीं चुकाते, रेस्टोरेंट से ही वसूलते थे लाखों, कैसे पकड़ा गया शातिर कपल?
AajTak
ये ठग कपल रेस्टोरेंट्स में जाकर पहले खाना ऑर्डर करता था. यहां महिला अपने मुंह में एक कांच का टुकड़ा रखकर उसे काटने का नाटक करती थी. इसके बाद कपल रेस्टोरेंट पर लापरवाही और खाने में कांच होने का आरोप लगाता था. फिर दोनों पैसा वसूलने के लिए तमाशा करते थे.
दुनिया में जरा- जरा सी चीज के लिए ठगी और घोटाले करने वालों की कमी नहीं है. ऐसा ही एक चीनी कपल इन दिनों चर्चा में है. चीन की एक अदालत ने इस कपल को धोखाधड़ी के मामले में 22 महीने की जेल की सजा सुनाई है. साथ ही उनपर 11,000 युआन (1.25 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया है. कपल पर 17 रेस्टोरेंट्स को ब्लैकमेल करके उनसे पैसे वसूलने का आरोप है. शंघाई के चेन नाम के शख्स और जियांग नाम की महिला पर अलग- अलग रेस्टोरेंट्स से 10,000 युआन (1 लाख रुपये) से अधिक वसूलने का आरोप लगाया गया है.
कांच का टुकड़ा रखकर तमाशा शुरू
शंघाई जिंगान डिस्ट्रिक्ट पीपुल्स कोर्ट के अभियोजक वांग जिया के अनुसार ये कपल रेस्टोरेंट्स में जाकर पहले खाना ऑर्डर करता था. यहां जियांग अपने मुंह में एक कांच का टुकड़ा रखकर उसे काटने का नाटक करती थी. इसके बाद कपल रेस्टोरेंट पर लापरवाही और खाने में कांच होने का आरोप लगाता था. वह खाने का पैसा चुकाने से तो मना कर ही देते थे. साथ ही जमकर तमाशा करते और मुआवजा देने को कहते. बदनामी और पुलिस में शिकायत के डर से रेस्टोरेंट मालिक मामले को किसी तरह निपटाने के लिए अच्छा खासा मुआवजा चुकाते थे.
17 रेस्टोरेंट्स को ब्लैकमेल कर ठगा
शंघाई जिंगान डिस्ट्रिक्ट पीपुल्स कोर्ट के अभियोजक वांग जिया ने कहा कि दोनों ने इसी साल 30 मार्च को पहली बार ये ट्रिक अपनाई थी और सफल हो गए. इसके बाद से उन्होंने 16 बार अलग-अलग रेस्टोरेंट में ऐसा ही किया. 16 मई को एक रेस्टोरेंट में आखिरकार ये सीसीटीवी कैमरा की मदद से पकड़े गए जिसमें रेस्टोरेंट ने साफ देख लिया था कि कपल जानबूझ कर खाने में कुछ मिला रहा है.
बिल आते ही हार्ट अटैक का नाटक

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










