
ट्विटर और मेटा की लड़ाई में कूदा हक्कानी, मस्क का किया सपोर्ट, बोला- जनता के हक में कर रहे काम
AajTak
ट्विटर और थ्रेड्स के कोल्डवॉर में अब तालिबान ने दखल दे दिया है. तालिबान ने ट्विटर की जमकर तारीफ की है. तालिबान के एक प्रमुख नेता का कहना है कि ट्विटर इसलिए बेहतर है क्योंकि यहां बोलने की आजादी है और यह विश्वसनीय है.
मार्क जकरबर्ग के थ्रेड्स और एलन मस्क के ट्विटर के बीच जारी विवाद में अब तालिबान ने अपनी एंट्री कर ली है. तालिबान प्रमुख अनस हक्कानी ने ट्विटर की तारीफ करते हुए कहा कि अन्य प्लेटफॉर्म ओरिजनल माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म की जगह नहीं ले सकते. उसने आधिकारिक तौर पर ट्विटर का समर्थन किया। हक्कानी ने पोस्ट किया,'अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की तुलना में ट्विटर के दो महत्वपूर्ण फायदे हैं. पहला-'फ्रीडम ऑफ स्पीच' और दूसरा ट्विटर का पब्लिक नेचर और विश्वसनीयता.'
हक्कानी के अनुसार, ट्विटर की खुले संवाद की अनुमति देने की प्रतिबद्धता और इसकी कथित विश्वसनीयता इसे इसके प्रतिद्वंद्वियों विशेषकर मेटा (फेसबुक) से अलग करती है. हक्कानी ने कहा कि असहिष्णु नीतियों के अभाव के कारण कोई भी दूसरा मंच ट्विटर की जगह नहीं ले सकता. यह हैरानी की बात है कि तालिबान एक अलग नजरिया रखते हुए ट्विटर की तारीफ कर रहा है. वास्तव में, जब मस्क ने जनवरी में ब्लू वैरिफिकेशन चेकमार्क को बेचने की पेशकश शुरू की थी तब तालिबान के दो अधिकारियों ने इसे खरीदा भी था. मालूम हो कि फेसबुक और टिकटॉक दोनों तालिबान को एक आतंकवादी संगठन मानता है, इसलिए उन्होंने इस संगठन की पोस्टिंग पर बैन लगाया हुआ है.
थ्रेड्स लॉन्च होते ही विवादों में घिर गया है. दरअसल, ट्विटर ने थ्रेड्स को लेकर मेटा पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. एलन मस्क का कहना है कि प्रतिस्पर्धा ठीक है, लेकिन धोखाधड़ी नहीं. थ्रेड्स का इंटरफेस ट्विटर जैसा है. मस्क के वकील एलेक्स स्पिरो ने मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पत्र लिखकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है.
उन्होंने ट्विटर की बिजनेस की सीक्रेट इंफॉर्मेशन, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी का अवैध इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. आरोप लगाया कि मेटा ने ऐसे लोगों की नौकरी दी है, जिन्हें ट्विटर के व्यापार की गोपनीय जानकारी के बारे पता था. वहीं मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने थ्रेड्स पोस्ट में कहा कि थ्रेड्स की इंजीनियरिंग टीम में ट्विटर का कोई भी पूर्व कर्मचारी नहीं है.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.








