
ट्रंप-कमला डिबेट पर आया पहला रुझान, सिंगर टेलर स्विफ्ट ने किया हैरिस के समर्थन का ऐलान
AajTak
टेलर स्विफ्ट ने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा, ' मैं 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस और टिम वाल्ज को अपना वोट दूंगी. मैं हैरिस को वोट कर रही हूं क्योंकि वह अधिकारों के लिए लड़ती हैं...'
अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति का चुनाव होना है. इसको लेकर रिपबल्किन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट कैंडिडेट कमला हैरिस लगातार प्रचार कर रही हैं. दोनों के बीच बुधवार को डिबेट भी हुई. इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए. लेकिन इस डिबेट के बाद कमला हैरिस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. कमला हैरिस को मशहूर पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट ने समर्थन दे दिया है. . टेलर स्विफ्ट ने एक इंस्टा पोस्ट में इसका खुलासा किया. उन्होंने कहा कि कमला को सपोर्ट करने का इसलिए सोचा क्योंकि वह 'उन अधिकारों के लिए लड़ती हैं जिन पर मेरा विश्वास है.'
इंस्टा पोस्ट में क्या बोलीं टेलर स्विफ्ट
टेलर स्विफ्ट ने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा, 'आप में से कई लोगों की तरह मैंने आज रात बहस देखी. अगर आपने अभी तक नहीं देखा है तो यह इन उम्मीदवारों के रुख के बारे में जानने का एक बढ़िया समय है. मैं 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस और टिम वाल्ज को अपना वोट दूंगी. मैं हैरिस को वोट कर रही हूं क्योंकि वह अधिकारों के लिए लड़ती हैं. मुझे लगता है कि वह एक स्थिर, प्रतिभाशाली नेता हैं और मेरा मानना है कि अगर हम अराजकता के बजाय शांति से आगे बढ़ते हैं तो हम इस देश में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं. मैं उनके साथी टिम वाल्ज के चुने जाने से भी बहुत खुश हूं, जो दशकों से LGBTQ+ अधिकारों, IVF और एक महिला के अपने शरीर पर अधिकार के लिए लड़ते रहे हैं.'
ट्रंप पर क्या बोलीं... टेलर ने लिखा, 'हाल ही में मुझे पता चला कि मेरा नाम डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के रूप में जोड़ा गया है. जो कि पूरी तरह से फेक था. इसने असल में एआई के बारे में मेरे डर और गलत सूचना फैलाने के खतरों को जगा दिया. इसने मुझे इस निष्कर्ष पर पहुंचाया कि मुझे एक मतदाता के रूप में इस चुनाव के लिए अपनी असल सोच के बारे में बहुत ट्रांसपेरेंट होने की जरूरत है. गलत सूचना से निपटने का सबसे आसान तरीका सच्चाई है.'
टेलर का हैरिस को समर्थन क्यों ट्रंप के लिए झटका
टेलर स्विफ्ट की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. फोर्ब्स कि लिस्ट के अनुसार, वह दुनिया की पांचवीं सबसे प्रभावशाली महिला हैं. अमेरिका में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










