
'टीम कल्चर बिगाड़ सकते थे...', रोहित शर्मा की वनडे कप्तानी छिनने पर हुआ बड़ा खुलासा!
AajTak
19 अक्तूबर से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए शुभमन गिल को वनडे का कप्तान बनाया गया है. रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली गई है. ऐसे में अब हिटमैन के 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा से वनडे कप्तानी छिनने की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज है. इस फैसले के पीछे कई तर्क बताए जा रहे हैं. कुछ का मानना है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले गिल को कप्तान के रूप में तैयार करना जरूरी है. कुछ का मानना है कि रोहित शर्मा अब मैनेजमेंट की गुड लिस्ट में नहीं है और वो संन्यास भी ले सकते हैं.
हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस रिपोर्ट में बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रोहित शर्मा से वनडे कप्तानी इसलिए छीनी गई क्योंकि बोर्ड टीम के अंदरूनी माहौल और टीम कल्चर को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं करना चाहता था.
बता दें कि शुभमन गिल को अब ODI टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. इससे पहले गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी दी जा चुकी थी, जब रोहित ने इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था. गिल अब तीन मैचों की ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ से भारत की वनडे टीम की कमान संभालेंगे.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा का ODI कैप्टेंसी रिकॉर्ड बेहद दमदार, धोनी-कोहली तो इस मामले में काफी पीछे
क्यों हटाए गए रोहित शर्मा?
हाल ही में चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर ने कहा था कि तीनों प्रारूपों (टेस्ट, ODI, T20) में अलग-अलग कप्तान रखना "व्यवहारिक रूप से असंभव" है. हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ताओं को डर था कि अगर रोहित शर्मा सिर्फ ODI प्रारूप में कप्तान बने रहते, तो वह अपनी लीडरशिप को टीम पर थोप सकते थे, जिससे टीम का सामंजस्य और माहौल बिगड़ सकता था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












