
टीम इंडिया के इस खिलाड़ी से प्रभावित हैं शास्त्री, कहा- विदेश में हो सकते हैं उपयोगी
AajTak
करीब 4000 रन और 150 से ज्यादा विकेट चटका चुके शास्त्री ने कहा कि उनमें काबिलियत है और वह काफी आगे जा सकते हैं. अगर वह अपनी गेंदबाजी (टेस्ट में) पर ध्यान दें तो भारत के पास विदेशी परिस्थितियों के लिए छठे नंबर पर बहुत अच्छा खिलाड़ी हो सकते हैं.
रवि शास्त्री अपनी हरफनमौला काबिलियत की बदौलत 80 के दशक में सुनील गावस्कर और कपिल देव के ‘पसंदीदा’ हुआ करते थे और भारतीय मुख्य कोच का मानना है कि युवा वॉशिंगटन सुंदर मौजूदा टेस्ट टीम में यही भूमिका निभा सकते हैं. बाएं हाथ के विशेषज्ञ बल्लेबाज सुंदर ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं, उन्होंने अपने चार टेस्ट में तीन अर्धशतकीय पारी खेलने के अलावा छह विकेट भी चटकाए हैं जिसमें स्टीव स्मिथ और जो रूट का विकेट भी शामिल है.क्या आपको उसमें अपनी छवि दिखाई देती है? तो 80 टेस्ट के अनुभवी शास्त्री ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वॉशिंगटन में मेरी तुलना में ज्यादा नैसर्गिक प्रतिभा है. ’More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












