
झारखंड में भर्ती नीति 2021 के संशोधन खारिज, नए सिरे से होंगी भर्तियां, HC ने सुनाया फैसला बड़ा फैसला
AajTak
झारखंड हाई कोर्ट में रमेश हांसदा की तरफ से एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें भर्ती नीति में विसंगतियों को लेकर सवाल किए थे. नीति ने नए नियम निर्धारित किए थे कि अनारक्षित वर्ग से मैट्रिक और अन्य राज्य से इंटर पास करने वाले झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा ग्रेड 3 और 4 की नौकरी के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे. साथ ही हांसदा ने JSSC प्रवेश परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी भाषा को स्ट्राइक करने पर आपत्ति दर्ज कराई थी.
झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच ने शनिवार को भर्ती नीति 2021 को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के भर्ती नियमों में राज्य सरकार द्वारा किए गए संशोधनों को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने इस नीति के तहत हुई नियुक्तियों और नियुक्तियों के विज्ञापन को भी रद्द कर दिया है. अब नए सिरे से भर्ती के विज्ञापन निकाले जाएंगे. इस नीति को लेकर रमेश हंसदा ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी और कहा था कि इस नियमावली में कई गलतियां और विसंगतियां हैं, जिसकी वजह से कई अभ्यर्थियों को नुकसान हो रहा है.
बताते चलें कि राज्य मंत्रिमंडल ने पिछले साल झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा ग्रेड- III और -IV सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित परीक्षाओं के लिए रोजगार पात्रता मानदंड और पाठ्यक्रम में संशोधन के प्रस्तावों को मंजूरी दी थी. हांसदा ने JSSC के नियमों में किए गए बदलावों को चुनौती दी थी. उन्होंने था कि संसोधन की वजह से सरकारी नौकरी चाहने वाले कई उम्मीदवारों की संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं.
संशोधित नियमों के अनुसार, सामान्य वर्ग के उम्मीदवार जिनके पास राज्य के बाहर के संस्थानों से मैट्रिक और इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्र हैं, वे परीक्षा में बैठने के पात्र नहीं होंगे. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऐसी शर्तों के तहत नहीं रखा गया था. बेंच ने सामान्य श्रेणी के लिए पात्रता मानदंड को रद्द करने के अलावा, JSSC द्वारा प्रस्तावित भाषा के पेपर में अंग्रेजी और हिंदी को विषयों के रूप में शामिल नहीं करने के सरकार के फैसले को भी रद्द कर दिया.
'कोर्ट ने भर्ती नीति 2021 को असंवैधानिक माना'
अधिवक्ता अपराजिता ने बताया कि हमने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. जिसमें हमने झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के रूल्स को चुनौती दी थी. खासकर 2021 में ऐसे दो रूल्स आए थे, जो पहले नहीं थे. पहला- वही अभ्यर्थी इन एग्जाम में हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षा झारखंड के शिक्षा बोर्ड से दी हो. दूसरी शर्त ये थी कि जो भाषा का पेपर-2 था, उसमें रीजनल लैंग्वेज हिंदी, अंग्रेजी का हटा दिया गया था. ये मैरिट वाले पेपर थे. जिनका मार्क्स क्वालिफाइड ना होकर मैन्स में जुड़ने थे. इन्हीं दोनों मसलों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी. आज इस मामले का फैसला आया है, जो काफी ऐतिहासिक रहा है. हाई कोर्ट ने माना कि दोनों रूल्स संविधान में आर्टिकल 14 के तहत असंवैधानिक हैं. इन दोनों नियमों को हटाने के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही 2021 में नियमों के लागू होने के बाद अब तक जितने अपॉइंटमेंट भी हो गए थे, उनको निरस्त कर दिया है. अब नए सिरे से अपॉइंटमेंट किए जाने के आदेश दिए हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







