झाड़ू से लेकर कैंची तक, घर में आर्थिक तंगी बढ़ा सकती हैं ये 5 छोटी-छोटी चीजें
AajTak
घर की हर छोटी चीज का अपना महत्व भी है और योगदान भी. ये छोटी छोटी चीजें घर मे सम्पन्नता और समृद्धि भी देतीं हैं और मुश्किलें भी बढ़ाती हैं. इन चीजों का सही प्रयोग करके हम जीवन में अपना लाभ बढ़ा सकते हैं.
छोटी-छोटी चीजों को मिलाकर ही एक बड़ा सा घर बनता है. घर की हर छोटी चीज का अपना महत्व भी है और योगदान भी. ये छोटी छोटी चीजें घर मे सम्पन्नता और समृद्धि भी देतीं हैं और मुश्किलें भी बढ़ाती हैं. इन चीजों का सही प्रयोग करके हम जीवन में अपना लाभ बढ़ा सकते हैं. झाड़ू- झाड़ू घर की इतनी महत्वपूर्ण चीज है कि इससे घर की आर्थिक स्थिति देखी जाती है. झाड़ू का अनादर करना, पैर से लगना, फेंक देना और टूटी झाड़ू रखना घर की आर्थिक स्थिति को खराब करता है. झाड़ू को घर में छुपाकर रखना चाहिए और हाथ वाले हिस्से को नीचे रखना चाहिए. सूर्यास्त के समय और सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से व्यक्ति निश्चित रूप से दरिद्र हो जाता है. कैंची- कैंची घर के रिश्तों के लिए बड़ी भारी भूमिका निभाती है. इसके गलत प्रयोग से घर के रिश्ते बिगड़ सकते हैं. कैंची को कपड़े या कागज में लपेटकर रखने से घर में रिश्ते बेहतर बने रहते हैं. बिना कारण कैंची न चलाएं, अन्यथा घर में वाद विवाद बढ़ता ही जाएगा , रिश्ते खराब होंगे. कैंची कभी भी किसी मांगने पर उधार न दें अन्यथा उस व्यक्ति से संबंध खराब होंगे. चाकू- घर में रहने वाले लोग कैसे हैं और घर के संतान की स्थिति क्या होगी. ये आप चाकू देखकर जान सकते हैं. चाकू को हमेशा किचन में उल्टा रखना चाहिए. इसकी धार नीचे रहनी चाहिए. इससे संतान पक्ष बेहतर होगा. बिना धार वाला चाकू या जंग लगा हुआ चाकू आकस्मिक स्वास्थ्य की समस्या दे सकता है. घर में बहुत बड़ा चाकू रखना दाम्पत्य जीवन को खराब करता है. अगर कोई व्यक्ति आपको धार वाली तरफ से चाकू देता है तो समझना चाहिए कि वह व्यक्ति स्वार्थी है और आत्मकेंद्रित है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












