
जॉब से परेशान महिला को आया आइडिया, बदली जिंदगी… वायरल हुई कहानी
AajTak
कॉर्पोरेट दुनिया में जिंदगी जी रही सुसान का हाल भी हर उस शख्स जैसा था, जो लगातार डेडलाइन्स और स्ट्रेस से जूझता है. लेकिन एक आइडिया ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दीय आज वह बिल्कुल नए अंदाज में सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं.
अमेरिका के कैलिफोर्निया की कॉर्पोरेट दुनिया में जिंदगी जी रही सुसान का हाल हर उस इंसान जैसा था, जो लगातार डेडलाइन्स और स्ट्रेस से जूझता है. सोशल मीडिया पर @whatsusandoes नाम से मशहूर सुसान सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट थीं. उनकी रोजमर्रा की लाइफ इतनी भागदौड़ भरी थी कि वे लंच के लिए भी मुश्किल से 20 मिनट निकाल पाती थीं, और तब भी उन्हें अपराधबोध होता था.
जब स्ट्रेस ने पहुंचा दिया अस्पताल
काम का दबाव इतना बढ़ गया कि एक दिन सुसान को सीधे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती होना पड़ा. डॉक्टर ने साफ चेतावनी दी कि अगर यही हाल रहा तो आपकी जिंदगी छोटी हो सकती है. मैंने आप जैसे लोगों को देखा है, कुछ तो मर भी गए। आपको अपनी नौकरी पर दोबारा सोचना चाहिए. इस नसीहत ने सुसान की सोच पूरी तरह बदल दी.
एक साल का ब्रेक, जो बना नया जीवन
डॉक्टर की चेतावनी के बाद सुसान ने तय किया कि अब वह इस भागदौड़ से दूर होंगी. उन्होंने नौकरी छोड़ दी और सोचा कि सिर्फ एक साल के लिए दुनिया घूमकर देखेंगी, लेकिन यह ब्रेक उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. देखते-देखते दस साल बीत गए और आज सुसान वियतनाम के तटीय शहर दा नांग में बस चुकी हैं.
अमेरिका से सस्ता और आसान जीवन

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












