
जेब में रखे पेजर्स में अचानक हुए धमाके, हर तरफ कोहराम... देखें- लेबनान में हुए सीरियल ब्लास्ट के Video
AajTak
लेबनान के क्राइसिस ऑपरेशन सेंटर ने आदेश जारी किए हैं कि स्वास्थ्यकर्मी पेजर का इस्तेमाल नहीं करेगा. इसके साथ ही लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी नागरिकों से कहा है कि जिनके पास पेजर हैं, वे उन्हें तुरंत फेंक दें. इस बीच भयावह धमाकों की तस्वीरें भी सामने आई हैं. इनमें देखा जा सकता है कि कैसे रोजमर्रा के काम करते हुए लोगों के पेजर्स में अचानक धमाका हो गया, जिसमें लोग घायल हो गए.
लेबनान में मंगलवार को पेजर्स में सीरियल ब्लास्ट होने से अब तक 8 लोगों की मौत हो गई और 2750 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं. सुरक्षा सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि ये ब्लास्ट हिजबुल्ला के लड़ाकों के पेजर्स में हुआ. इन पेजर्स का इस्तेमाल हिजबुल्ला के लड़ाके आपस में संवाद करने के लिए करते थे, लेकिन किसी ने इन्हें हैक करके इनमें धमाका करा दिया. इस भयावह घटना में ईरान के राजदूत मोजीतबा अमानी भी घायल हुए हैं. मृतकों में हिजबुल्ला के कई लड़ाके भी शामिल हैं.
इस बीच भयावह धमाकों की तस्वीरें भी सामने आई हैं. इनमें देखा जा सकता है कि कैसे रोजमर्रा के काम करते हुए लोगों के पेजर्स में अचानक धमाका हो गया, जिसमें लोग घायल हो गए. विस्फोट के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें एक सीसीटीवी फुटेज भी शामिल है, जिसमें एक किराने की दुकान के कैशियर के बगल में एक छोटा सा हैंडहेल्ड डिवाइस रखा हुआ था. इस दौरान एक व्यक्ति पेमेंट कर रहा था, जो अचानक फट गया. अन्य फुटेज में, एक विस्फोट से बाजार क्षेत्र में फलों के ठेले पर खड़े एक व्यक्ति को बेहोश होते हुए देखा गया.
पेजर का इस्तेमाल ना करने के आदेश
लेबनान के क्राइसिस ऑपरेशन सेंटर ने सभी चिकित्साकर्मियों को तत्काल देखभाल के लिए आने वाले घायलों की भारी संख्या से निपटने में मदद करने के लिए अपने-अपने अस्पतालों में जाने के लिए कहा है. इसके साथ ही आदेश जारी किए हैं कि स्वास्थ्यकर्मी पेजर का इस्तेमाल नहीं करेगा. इसके साथ ही लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी नागरिकों से कहा है कि जिनके पास पेजर हैं, वे उन्हें तुरंत फेंक दें.
दोपहर 3:45 बजे हुए ब्लास्ट
हिजबुल्ला ने ब्लास्ट को इजरायल की साजिश करार दिया है. हालांकि इजरायली सेना ने विस्फोटों के बारे में रॉयटर्स के सवालों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. एक के बाद एक ब्लास्ट स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:45 बजे (1345 GMT) हुए. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उपकरणों में विस्फोट कैसे हुआ है.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.






