
जिस पानी से नहाओ, वो पानी दे देना... जब महिला खिलाड़ी से फैंस ने की अजीबोगरीब डिमांड
AajTak
मशहूर होना सिर्फ शोहरत ही नहीं, कई बार मुसीबतें भी साथ लाता है.खासकर जब आप एक सोशल मीडिया सेंसेशन हो. आपके फैंस कभी-कभी ऐसी मांगें कर बैठते हैं कि सुनकर आप हैरान रह जाएं. कुछ ऐसा ही हुआ मशहूर एलएसयू जिमनास्ट और अरबपति सोशल मीडिया ओलिविया लिव्वी डन के साथ, जिन्होंने हाल ही में अपने एक फैन की अजीबो-गरीब डिमांड का खुलासा किया.
मशहूर होना सिर्फ शोहरत ही नहीं, कई बार मुसीबतें भी साथ लाता है.खासकर जब आप एक सोशल मीडिया सेंसेशन हो. आपके फैंस कभी-कभी ऐसी मांगें कर बैठते हैं कि सुनकर आप हैरान रह जाएं. कुछ ऐसा ही हुआ मशहूर एलएसयू जिमनास्ट और अरबपति सोशल मीडिया ओलिविया लिव्वी डन के साथ, जिन्होंने हाल ही में अपने एक फैन की अजीबो-गरीब डिमांड का खुलासा किया.
फैंस ने की नहाने के पानी की मांग
21 साल की उम्र में ही अरबपति बन चुकीं लिव्वी डन ने बताया कि उनके एक फैन ने उनसे उनके नहाने के पानी की मांग की थी. यह घटना सुनकर उनके फॉलोअर्स और फैन्स के बीच खलबली मच गई. लिव्वी, जिन्हें इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. उन्होंने हाल ही में इस अजीब घटना को अपने पॉडकास्ट 'बेस्ट ऑफ बोथ वर्ल्ड्स विद फ्लाउ’जे' में शेयर किया.
'लोग मुझसे नहाने के पानी के लिए भीख मांग रहे हैं'
अपने साथी एथलीट फ्लाउजे जॉनसन के साथ बातचीत के दौरान लिव्वी ने खुलासा किया कि उन्हें अपने सोशल मीडिया के कमेंट सेक्शन में लगातार ऐसे मैसेज मिलते थे, जिनमें लोग उनसे उनके नहाने के पानी की डिमांड कर रहे थे. उन्होंने हंसते हुए कहा-मुझे यह देखकर ऐसा लगा जैसे मेरी जिंदगी में क्या चल रहा है? लोग मुझसे नहाने के पानी के लिए भीख मांग रहे हैं.
लिव्वी ने इस घटना को मजाक में लेते हुए कहा कि अब इस तरह की डिमांड्स काफी कम हो गई हैं, लेकिन यह एक्सपियरेंस उनके लिए बेहद अजीब और यादगार रहा. उन्होंने यह भी कहा कि वह अक्सर इस तरह की कमेंट को हल्के में लेती हैं, लेकिन कई बार उनके रूप-रंग को लेकर किए गए कमेंट्स से वह परेशान हो जाती हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











