
जासूसी के आरोप में 45 रूसी राजनयिकों को पोलैंड ने निकाला, सुरक्षा एजेंसी के इनपुट के बाद हुई कार्रवाई
AajTak
रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड काफी सतर्कता बरत रहा है. अब देश की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने 45 रूसियों की गतिविधियां संदिग्ध पाईं और विदेश मंत्रालय से कहा कि उन्हें तत्काल देश से बाहर करें.
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) और यूरोपीय संघ के सदस्य पोलैंड ने बुधवार को 45 रूसी राजनयिकों को बाहर निकाल दिया है. देश के आंतरिक मामलों के मंत्री मारियस कामिंस्की (Mariusz Kaminski ) ने आरोप लगाया है कि ये सभी जासूसी का काम कर रहे थे.
पोलैंड की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी का दावा है कि उसने इन संदिग्ध रूसी खुफिया अधिकारियों की पहचान की है जो राजनयिक का तमगा लगाकर देश में रह रहे थे. पोलैंड की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए विदेश मंत्रालय से इन रूसियों को देश से बाहर निकालने की मांग की गई थी. पोलैंड के सुरक्षा मामलों के प्रवक्ता स्टैनिस्लाव जरीन ने कहा, 'पोलैंड गणराज्य और उसके सहयोगियों के प्रति रूस की नीति और यूक्रेन पर रूसी हमले को देखते हुए आतंरिक सुरक्षा एजेंसी प्रमुख ने चिन्हित व्यक्तियों के निष्कासन की मांग की थी.
एजेंसी ने यह भी कहा कि उसने रूसी खुफिया सेवाओं के लिए जासूसी के संदेह में एक पोलिश नागरिक को भी हिरासत में लिया है. संदिग्ध राजधानी वॉरसॉ के रजिस्ट्री कार्यालय में काम करता था और शहर के अभिलेखागार तक उसकी पहुंच थी.
पड़ोसी मुल्क यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का मामला सामने आने पर पोलैंड की एजेंसी ने एक बयान में कहा, 'रजिस्ट्री और आरकाइव्स के दस्तावेजों को देखते हुए इस संदिग्ध शख्स की गतिविधि ने हमारे देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा दोनों के लिए खतरा पैदा कर दिया था .
बता दें कि पोलैंड उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) में शामिल है और नाटो से रूस की दुश्मनी जग जाहिर है. अपने पड़ोसी मुल्क यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच पोलैंड काफी सतर्कता भी बरतने के साथ ही संकटग्रस्त देश से आने वाले शरणार्थियों को भी संभाल रहा है. इसी बीच 25 मार्च को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) भी पोलैंड का दौरा करने जा रहे हैं. ऐसे में पोलैंड की रूसियों को लेकर चिंता स्वभाविक है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









