
जाली सर्टिफिकेट पर पायलट बना शख्स, सालों तक उड़ाता रहा यात्री विमान ये फर्जी कैप्टन
AajTak
जाली सर्टिफिकेट देकर पायलट बना एक शख्स ने सालों तक यात्रियों से भरे प्लेन को उड़ाता रहा. अब जाकर उसकी पोल खुली और उस फर्जी पायलट पर कार्रवाई की गई.
एक को-पायलट ने कथित तौर पर लिथुआनियाई एयरलाइन में कैप्टन पद के लिए स्वयं को योग्य दिखाने के लिए जाली प्रमाण-पत्र बनाए और पूरे यूरोप में सैकड़ों यात्रियों को ले जाने वाली उड़ानों का संचालन किया.
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फर्जी पायलट की पहचान उजागर नहीं की गई है. उसने लिथुआनियाई एयरलाइन एवियन एक्सप्रेस में लंबे समय तक कैप्टन के रूप में काम किया था.
सिर्फ को-पायलट के रूप में किया था काम जर्मन मीडिया आउटलेट एयरो टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, उसके पास आवश्यक योग्यताएं नहीं थीं और उसने केवल गरुड़ इंडोनेशिया में सह-पायलट के रूप में काम किया था.
इस कंपनी ने दी थी पायलट की नौकरी एवियन एक्सप्रेस, जो अन्य एयरलाइनों को विमान और पूर्ण चालक दल उपलब्ध कराने में विशेषज्ञता रखती है. उसने पुष्टि की है कि उसने पायलट को नौकरी पर रखा था, जिसे बाद में हटा दिया गया.
पायलट की योग्यता को लेकर चल रही है जांच कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी को हाल ही में उनके पेशेवर अनुभव से जुड़ी असत्यापित जानकारी का पता चला. इसके बाद तुरंत एक आंतरिक जांच शुरू की गई, जो अब भी भी जारी है. एयरलाइन ने कहा कि उसकी नियुक्ति प्रक्रिया विमानन नियमों के अनुरूप है और आश्वासन दिया कि सुरक्षा अनुपालन कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
कई यूरोपीय एयरलाइन के लिए उड़ान भर चुका है फर्जी पायलट इस व्यक्ति ने एवियन एक्सप्रेस के माध्यम से अन्य पश्चिमी यूरोपीय एयरलाइनों के लिए भी प्लेन उड़ाया था. इसमें जर्मनी स्थित यूरोविंग्स भी शामिल है. यूरोविंग्स ने पुष्टि की कि वह इस मामले को अधिक विस्तृत जांच के लिए अपने सुरक्षा विशेषज्ञों के समक्ष उठा रहा है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











