
जापान के आओमोरी में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 रही तीव्रता
AajTak
दुनिया के कई हिस्से इन दिनों भूकंप की मार झेल रहे हैं. हाल ही के दिनों में ताइवान, काबुल और मेक्सिको में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए है. अब जापान में भी मंगलवार की सुबह धरती हिली. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है.
दुनिया के कई हिस्से इन दिनों भूकंप की मार झेल रहे हैं. हाल ही के दिनों में ताइवान, काबुल और मेक्सिको में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए है. अब जापान में भी मंगलवार की सुबह धरती हिली. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन जब भूकंप के झटके महसूस किए गए तो लोगों में अफरातफरी मच गई. लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.
स्थानीय समयानुसार जापान में 20 सितंबर को सुबह करीब 9:06 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. धरती हिलने की प्रक्रिया बहुत भयानक नहीं थी. लिहाजा किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है. भूकंप का केंद्र इवाते प्रान्त का तट बताया जा रहा है. भूकंप के झटके हाशिकामी-चो और आओमोरी में लगे हैं.
मेक्सिको में देर रात आया 7.6 तीव्रता वाला भूकंप
वहीं अमेरिका के मेक्सिको में देर रात जबर्दस्त भूकंप आय़ा. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.6 दर्ज की गई है. भूकंप के झटके इतने जबर्दस्त थे कि कई इमारतें हिल गईं. स्थानीय अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पश्चिमी मेक्सिको में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है, जिसके झटके मेक्सिको सिटी तक महसूस किए गए हैं. साथ ही सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.
भूकंप के तीन झटकों से दहल गया था ताइवान
वहीं 18 सितंबर को ताइवान में भूकंप के तीन भयानक झटके लगे. इन भूकंपों के मद्दनेजर जापान ने सुनामी अलर्ट जारी किया है. ताइवान के मौसम ब्यूरो ने कहा कि दक्षिण-पूर्वी इलाके में स्थित ताइतुंग काउंटी में भूकंपों का केंद्र दिख रहा है. शनिवार को इसी इलाके में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था. फिर रविवार की सुबह 6.8 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद इसी जगह पर दोपहर में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया. जो ताइतुंग की सतह से 10 किलोमीटर जमीन के अंदर पैदा हुआ था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







