
जानें- क्या है Lucknow और Kanpur के पुलिस कमिश्नर को हटाए जाने की असली कहानी
AajTak
कानपुर के पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा और लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को नई पोस्टिंग नहीं मिली है. दोनों ही अफसरों को वेटिंग में डाला गया है. ऐन मोहर्रम के मौके पर दोनों ही संवेदनशील जिलों में पुलिस कमिश्नर को हटाने के कड़े फैसले की क्या वजह थी?
उत्तर प्रदेश पुलिस में 2 बड़े बदलाव हुए हैं. कानपुर और लखनऊ के पुलिस कमिश्नर हटा दिए गए हैं. कानपुर के पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा और लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को नई पोस्टिंग नहीं मिली है. दोनों ही अफसरों को वेटिंग में डाला गया है. ऐन मोहर्रम के मौके पर दोनों ही संवेदनशील जिलों में पुलिस कमिश्नर को हटाने के कड़े फैसले की क्या वजह थी? आइए जानते हैं-
सबसे पहले बात राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की. उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद शासन ने नोएडा और लखनऊ में पुलिस कमिश्नर तैनात किए. लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे को बनाया गया था. नवंबर 2020 में डीके ठाकुर ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर का चार्ज लिया था.
1 साल 8 महीने डीके ठाकुर लखनऊ के पुलिस कमिश्नर रहे. उनको अचानक शासन ने हटा दिया और उनकी जगह पर 93 बैच के आईपीएस अफसर और एडीजी इंटेलीजेंस एसबी शिरोडकर को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. बताया जा रहा है कि शनिवार रात लखनऊ कानपुर हाईवे पर लंबा जाम लगा. घंटों गाड़ियां बंथरा बॉर्डर पर फंसी रही.
लोगों ने सोशल मीडिया पर जाम की शिकायत की, जिस पर डीजीपी डीएस चौहान ने नाराजगी जताई और एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार को मौके पर भेजा. प्रशांत कुमार ने घंटों की मशक्कत के बाद ट्रैफिक डायवर्जन कर, रविवार सुबह तक ट्राफिक नॉर्मल का करवा पाए. ट्रैफिक जाम लखनऊ पुलिस कमिश्नर के हटने का तात्कालिक कारण बना.
लेकिन डीके ठाकुर की कार्यशैली से ऊपर के अफसर लंबे समय से नाराज थे. लुलु मॉल में हिंदू संगठनों के प्रदर्शन और उन पर कार्रवाई में हीला हवाली बरतने के चलते ही लुलु मॉल में विवाद कई दिनों तक चलता रहा. हालात ऐसे बिगड़े के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लुलु मॉल में सख्त कार्रवाई करने की हिदायत देनी पड़ी.
गड़बड़ी फैलाने वाले किसी भी वर्ग के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश देने पड़े. इसके बाद भी प्रदर्शन से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर कार्यवाही नहीं की गई, जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे कि अगर राजधानी लखनऊ में करोड़ों की लागत से बने लुलु मॉल के संचालन में प्रदर्शनकारी बाधा बनेंगे तो सरकार की लॉ एंड ऑर्डर वाली छवि का क्या होगा.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








