
जानलेवा हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन कन्वेंशन के लिए विस्कॉन्सिन पहुंचे, पार्टी नामित करेगी राष्ट्रपति उम्मीदवार
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से नामांकन हासिल करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप विस्कॉन्सिन के एक शहर मिल्वौकी पहुंच गए हैं. यहां पार्टी उन्हें औपचारिक रूप से उम्मीदवार नामित करेगी. इस बीच एफबीआई ने बताया है कि उनपर जानलेवा हमला करने वाला शख्स एक रजिस्टर्ड रिपब्लिकन है.
अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया में हुए जानलेवा हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी पहुंच गए हैं. यहां रिपब्लिकन पार्टी उन्हें इस सप्ताह के आखिरी में पार्टी का औपचारिक उम्मीदवार नामित करेगी. वह शनिवार को बटलर शहर में अपनी पार्टी के समर्थकों को संबोधित कर रहे थे, जब उनपर जानलेवा हमला हुआ. एक शूटर ने राइफल एआर-15 से उनपर गोलियां बरसा दी. वह बाल-बाल बच गए और गोली उनके दाहिने कान को चीरती हुई गुजर गई.
राषट्रपति जो बाइडेन ने इस बीच डोनाल्ड ट्रंप के हमलवार को लेकर फास्ट्रैक जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और "हमें अभी तक शूटर के मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं है."
यह भी पढ़ें: कान से बहता खून, चेहरे पर गुस्सा और जोश हाई... अमेरिकी चुनाव की दिशा बदल सकता है ट्रंप पर हुआ हमला
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उन्होंने इस बात की समीक्षा करने का आदेश दिया है कि कैसे एक 20 वर्षीय लड़का AR-15-स्टाइल की राइफल लेकर शनिवार को ट्रंप पर छत से गोली चलाने के लिए करीब पहुंच गया, जिन्हें पूर्व राष्ट्रपति के रूप में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस द्वारा आजीवन सुरक्षा हासिल है.
रिपब्लिकन पार्टी चुनाव के लिए ट्रंप को करेगी नामित
डोनाल्ड ट्रंप को 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से औपचारिक नामांकन हासिल करना है. उन्हें पार्टी के एक कार्यक्रम में नामित किया जाना है, जो सोमवार को विस्कॉन्सिन के एक शहर मिल्वौकी में शुरू हो रहा है. रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के अध्यक्ष माइकल व्हाइटली ने इस बीच कहा है कि आयोजन स्थल के लिए सुरक्षा पुख्ता की जा रही है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









