
'जहरीले सांप और मकड़ियों का डर, फिर भी स्वर्ग है', बच्चों के साथ क्यों जंगल में रहती है ये महिला?
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड की रहने वाली लूसी ऑरा को मारपीट करने वाले अपने पति को छोड़कर भागने के बाद अपने बच्चों के साथ टेंट में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा. लेकिन उसने इस टेंट को इस कदर खूबसूरत और रहने लायक बना लिया है कि कोई भी हैरान रह जाए.
हर कोई बड़े और शानदार घर में रहना चाहता है जहां सभी तरह की सुविधा हो लेकिन हर किसी के लिए हालात एक से नहीं होते. जिनके पास सबकुछ होता है उनके लिए भी हर चीज स्थाई होने की कोई गारंटी नहीं होती है. इसी तरह के हालातों से लड़ते हुए दो बच्चों की एक सिंगल मदर ने जहां घर बनाया वह हैरान करने वाला है. वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ कुरंड्रा के रेलफॉरेस्ट टाउन में स्थित एक कैंप ग्राउंड में एक टेंट में रहती है.
शादी टूटी तो बच्चों को लेकर टेंट में रहना पड़ा
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड की रहने वाली लूसी ऑरा को मारपीट करने वाले अपने पति को छोड़कर भागने के बाद अपने बच्चों के साथ टेंट में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा. लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि लूसी एक टेंट को शानदार घर बना देंगी. उन्होंने जब टिकटॉक वीडियो के जरिए लोगों को अपना घर दिखाया तो लोग हैरान रह गए. उसने बताया कि ये टेंट उसके और उसके बच्चों के लिए आलीशान घर है क्योंकि यहां सबसे ज्यादा असुरक्षित होते हुए भी सुरक्षित महसूस करते हैं. उन्होंने हंसते हुए कहा कि कम से कम कोई मकान मालिक किसी वजह से हमें घर से बाहर तो नहीं निकालेगा.
टेंट के अंदर एस्थेटिक लुक उन्होंने आगे कहा, "अगर मुझे अब घर किराए पर लेना पड़े तो मैं नहीं लूंगी क्योंकि मैं अपने आप में काफी सुरक्षित महसूस करती हूं. यहां मुझे पता है कि मैं बेघर रहकर भी हमेशा ठीक रह सकती हूं. मेन चीज जो शानदार लगती है वो है प्रकृति के बीच रहना. एक अन्य क्लिप में, लूसी अपने फॉलोअर्स को बड़े तम्बू के अंदर ले गई, जो किताबों, कपड़ों और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट से भरा हुआ था. इस घर में कुछ एस्थेटिक चीजें भी थीं जिसमें फर्श पर रंगीन दरी और तम्बू की कैनवास छत पर छोटे से झूमर थे.ऑरा और उसके बच्चे कुरंड्रा के रेलफॉरेस्ट टाउन में स्थित एक कैंप ग्राउंड में रहते हैं - जो ग्रेट बैरियर रीफ से 15 मिनट की ड्राइव दूर है.
'तूफान, जहरीले सांप और मकड़ियों का खतरा'
इस कैंप साइट में कम्यूनल टॉयलेट हैं और इसके अलावा नहाने के लिए नदी है. हालांकि, इस इलाके में तूफान, जहरीले सांप और मकड़ियों का खतरा बरकरार रहता है लेकिन इसके बावजूद लूसी इसे अपने और अपने बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित जगह बताती हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










