
जल्द से जल्द छोड़ दें यूक्रेन... भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, जंग के बीच बिगड़े हालात
AajTak
यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है की जंग में बिगड़ते हालात और सुरक्षा के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है. यूक्रेन में रह रहे छात्रों सहित भारतीय नागरिकों को उपलब्ध साधनों से जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी जाती है.
रूस और यूक्रेन में पिछले 8 महीने से युद्ध जारी है. पिछले कुछ दिनों में रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं. ऐसे में कीव में मौजूद भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है. भारतीयों को तुरंत देश छोड़ने के लिए कहा गया है. यह एडवाइजरी रूसी हमलों में तेजी आने के बाद आई है.
एडवाइजरी में इस बात का जिक्र
कीव में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में कहा, 'बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और हाल ही में जंग में बगड़ते हालात को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है.' एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि वर्तमान में यूक्रेन में रह रहे छात्रों सहित भारतीय नागरिकों को उपलब्ध साधनों से जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी जाती है.
लागू होगा मार्शल लॉ
उल्लेखनीय है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को एक कानून पर हस्ताक्षर किए हैं. इस कानून के तहत यूक्रेन के जिन चार इलाकों को रूस ने अलग करने की घोषणा की थी, वहां मार्शल लॉ लागू हो जाएगा. रूस के इस कदम को अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है. ये चार इलाके हैं- खेरसोन, जेपोरिजिया, दोनेत्स और लुहांस्क. हालांकि इन चारों इलाकों को रूस अभी पूरी तरह से अपने नियंत्रण में नहीं ले पाया है. उसे यूक्रेन की सेना से कड़ी टक्कर मिल रही है. दरअसल रूस इन इलाको में अपने नेताओं को कमान सौंपने के बाद अपने 60,000 लोगों को बसाने जा रहा है.
रूस ने यूक्रेन में बढ़ाए ड्रोन हमले मौजूदा समय में यूक्रेन रूस द्वारा ड्रोन हमलों से जूझ रहा है. रूस ने सोमवार को ही यूक्रेन पर दर्जनों 'कामिकेज' ड्रोन लॉन्च किए, पॉवर हाउस पर हमला किया और कई नागरिकों को मार भी डाला. हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि देश में बिजली स्टेशनों को निशाना बनाया जा रहा है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









