
जर्मन महिला की सगाई पोस्ट पर सोशल मीडिया बवाल, डायमंड रिंग के साइज पर अटकी नजरें
AajTak
जर्मनी की फैशन और लाइफस्टाइल क्रिएटर मेलिसा विंकलर ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की तस्वीर शेयर की, लेकिन खुशी का यह पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
सोशल मीडिया पर अक्सर खुशियों के पलों को साझा करने वाले पोस्ट वायरल हो जाते हैं, लेकिन इस बार एक जर्मन महिला की सगाई की पोस्ट चर्चा का कारण बनी, वह भी उस वजह से नहीं जिसके लिए उसने इसे शेयर किया था. दरअसल, फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट क्रिएटर मेलिसा विंकलर ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की खुशी जताई और अपने रिंग की तस्वीर शेयर की, लेकिन इंटरनेट की नजरें उस खुशी पर नहीं, बल्कि डायमंड रिंग के साइज पर टिक गईं.
वायरल हुआ इंस्टाग्राम पोस्ट
मेलिसा विंकलर ने इंस्टाग्राम पर अपने मंगेतर का हाथ थामे हुए एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी उंगली पर राउंड-कट डायमंड स्टोन वाली सगाई की अंगूठी साफ दिखाई दे रही थी. उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा – मैंने हां कह दी, हमेशा साथ रहना स्वर्ग जैसा लगता है.लेकिन जहां यह पोस्ट उनकी जिंदगी का यादगार पल होना चाहिए था, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान सिर्फ अंगूठी के साइज पर चला गया.
इस पोस्ट को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं,लेकिन ज्यादातर चर्चाएं अंगूठी के साइज को लेकर ही रहीं। एक यूज़र ने तंज कसते हुए लिखा –क्या रिंग हमारे साथ कमरे में है भी? दूसरे यूजर ने लिखा -उम्मीद है ये मजाक होगा.
देखें पोस्ट
कुछ ने ब्रांड पर डाली नजर

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












