
जर्मनी में गहराया राजनीतिक संकट, चांसलर ओलाफ शोल्ज ने वित्त मंत्री क्रिश्चियन लिंडनर को किया बर्खास्त
AajTak
ओलाफ शोल्ज ने कहा कि उन्होंने क्रिश्चियन लिंडनर को बजट विवाद पर उनके अवरोध बढ़ाने वाले व्यवहार के कारण वित्त मंत्री पद से बर्खास्त किया. जर्मन चांसलर शोल्ज ने लिंडनर पर देश से पहले अपनी पार्टी का हित सोचने और फर्जी मुद्दों पर कानून को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया.
जर्मनी का सत्तारूढ़ गठबंधन बुधवार को तब टूट गया, जब चांसलर ओलाफ शोल्ज ने अपने वित्त मंत्री क्रिश्चियन लिंडनर को बर्खास्त कर दिया, जिससे यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो गई है. डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के कुछ घंटों हुए इस घटनाक्रम के कारण जर्मनी में आकस्मिक चुनाव की नौबत आ गई है.
फ्री डेमोक्रेट्स पार्टी (FDP) के वित्त मंत्री क्रिश्चियन लिंडनर को बर्खास्त करने के बाद, शोल्ज अपनी सोशल डेमोक्रेट्स और दूसरी सबसे बड़ी पार्टी ग्रीन्स के साथ अल्पमत सरकार का नेतृत्व करेंगे. उन्हें कानून पारित करने के लिए संसदीय बहुमत पर निर्भर रहना होगा. वह 15 जनवरी को अपनी सरकार का फ्लोर टेस्ट आयोजित करने की योजना बना रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'उतनी ही गारंटी का वादा करें, जितना दे सकें...', कर्नाटक सरकार के संकट पर खड़गे की खरी-खरी
बजट पॉलिसी और जर्मनी की आर्थिक दिशा को लेकर गठबंधन सहयोगियों के साथ कई महीनों तक चली खींचतान के कारण ओलाफ शोल्ज के नेतृत्व वाली सरकार की लोकप्रियता कम हुई है और धुर-दक्षिणपंथी और धुर-वामपंथी पार्टियों को अपनी लोकप्रियता बढ़ाने का अवसर मिला है. शोल्ज ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'हमें एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो कार्य करने में सक्षम हो, जिसमें हमारे देश के लिए आवश्यक निर्णय लेने की ताकत हो.'
ओलाफ शोल्ज ने कहा कि उन्होंने क्रिश्चियन लिंडनर को बजट विवाद पर उनके अवरोध बढ़ाने वाले व्यवहार के कारण वित्त मंत्री पद से बर्खास्त किया. जर्मन चांसलर शोल्ज ने लिंडनर पर देश से पहले अपनी पार्टी का हित सोचने और फर्जी मुद्दों पर कानून को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया. यह घटनाक्रम तब सामने आया है, जब यूरोप संभावित नए अमेरिकी टैरिफ से लेकर यूक्रेन रूस युद्ध और नाटो गठबंधन के भविष्य जैसे मुद्दों पर एकजुट प्रतिक्रिया देने के लिए संघर्ष कर रहा है.
यह भी पढ़ें: भारत के लिए बड़ा संकट! जलवायु परिवर्तन की वजह से GDP को हो जाएगा इतना भारी नुकसान

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






