जमानत, गोलीबारी, किडनैपिंग का आरोप... आखिरकार HC से निकले इमरान खान, दिनभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा
AajTak
पाकिस्तान में इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना सामने आई है. पुलिस का कहना है कि G-13 अंडरपास के फायरिंग की गई है. उधर, पाकिस्तान में शुक्रवार का दिन नाटकीय घटनाक्रम से भरा रहा. दिन भर इमरान खान की गिरफ्तारी की अटकलें रहीं, हालांकि इस्लामाबाद हाईकोर्ट से उन्हें सभी मामलों में जमानत मिल गई.
पाकिस्तान में सियासत के पिच पर खेले जा रहे टी-20 मुकाबले के पहले पावर प्ले की बाजी कप्तान साहब के हाथ लगी. कप्तान साहब यानी पाकिस्तान के पूर्व वजीर-ए-आजम इमरान खान. इमरान को बेशक दो दिन पहले भ्रष्टाचार के आरोप में सरकारी एजेंसी NAB ने गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन इसके बाद बैक-टू-बैक दो दिन इमरान के लिए राहत भरे रहे. पहले पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को नाजायज करार दिया और फिर शुक्रवार को हाई कोर्ट ने भी सुप्रीम कोर्ट की लाइन पर चलते हुए ना सिर्फ उनकी गिरफ्तारी को गलत बताया, बल्कि उन्हें सभी मामलों में दो हफ्तों के लिए जमानत दे दी.
इस दौरान घंटों से कोर्ट में फंसे इमरान खान को घर जाने की जल्दी थी. इसको लेकर उन्होंने एक वीडियो जारी किया. इसमें उन्होंने कहा कि उन्हें किडनैप करके जबरन कोर्ट में ही रखे जाने की साजिश की गई है. इसके कुछ देर बाद उन्हें इस्लामाबाद हाईकोर्ट के पीछे की ओर से बाहर निकाला गया.
सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल पर हवाई फायरिंग की आवाजें सुनी गई हैं और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं. इस घटना के तकरीबन एक घंटे बाद इस्लामाबाद के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है.
इमरान खान ने की प्रदर्शनकारियों से शांत रहने की अपील
वहीं, फायरिंग के बाद इमरान खान ने प्रदर्शनकारियों से शांत रहने की अपील की है. उन्होंने अपीली अंदाज में कहा कि "मुझे अदालत से जमानत मिल गई है. लाहौर से निकलने के लिए पिछले 4 घंटों से इंतजार कर रहा हूं" इस्लामाबाद के G11 और G13 इलाके के आसपास अभी भी स्थिति तनावपूर्ण है. पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए गियर गैस छोड़ी गई. इलाके में अभी भी हवाई फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही हैं. वहीं, प्रदर्शनकारियों द्वारा एक वाहन को भी फूंक दिया गया है.
साढ़े चार घंटे से कोर्ट में हैं इमरान

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










