
जब T20 में दिखा राहुल द्रविड़ का रौद्र रूप, जड़े 3 गेंदों पर 3 छक्के, Video
AajTak
राहुल द्रविड़ की पहचान एक ऐसे बल्लेबाज के तौर पर रही है जो अपनी तकनीक और धैर्य से विरोधी गेंदबाजों की परीक्षा लेते थे. टेस्ट में उनकी बल्लेबाजी की शैली के कारण लोग उन्हें दीवार, भरोसेमंद जैसे नामों से पुकारते थे. द्रविड़ की बल्लेबाजी की शैली को देखकर सब उन्हें टेस्ट के लायक ही समझते थे.
राहुल द्रविड़ की पहचान एक ऐसे बल्लेबाज के तौर पर रही है, जो अपनी तकनीक और धैर्य से विरोधी गेंदबाजों की परीक्षा लेते थे. टेस्ट में उनकी बल्लेबाजी की शैली के कारण लोग उन्हें दीवार, भरोसेमंद जैसे नामों से पुकारते थे. द्रविड़ की बल्लेबाजी की शैली को देखकर सब उन्हें टेस्ट के लायक ही समझते थे. लेकिन द्रविड़ ने सबको गलत ठहराते हुए अपनी जगह वनडे टीम में पक्की की और टीम के वह अहम बल्लेबाज के तौर पर रहे. द्रविड़ जब करियर के आखिरी पड़ाव पर थे तो इंग्लैंड में जो उन्होंने टी20 में किया उसके बाद तो लोगों का उनके प्रति नजरिया ही बदल गया. टेस्ट स्पेशलिस्ट माने जाने वाले राहुल द्रविड़ ने उस टी20 मुकाबले में ऐसा क्या किया कि लोग कहने लगे कि द्रविड़ सिर्फ टेस्ट में ही नहीं, बल्कि किसी भी फॉर्मेट में टीम के लिए अच्छा कर सकते हैं. तो आइए आपको बताते हैं द्रविड़ के उस कारनामे के बारे में जिसके बाद उनके प्रति लोगों की सोच ही बदल गई.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










