
...जब SDM की गाड़ी के आगे लेट गए MP के कांग्रेस विधायक, जानें क्या है पूरा मामला?
AajTak
एमपी के छिंदवाड़ा में उस समय माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया, जब कांग्रेस विधायक विजय चौरे एसडीएम की गाड़ी के आगे लेट गए. हालांकि, एसडीएम उसके बाद गाड़ी से बाहर आए और स्थिति को संभाला.
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक विधायक एसडीएम की गाड़ी के आगे ही लेट गए. हुआ ये कि विधायक विजय चौरे की एसडीएम को ज्ञापन सौंपने को लेकर तकरार हो गई. इसके बाद विधायक एसडीएम की गाड़ी के आगे लेट गए और उनके समर्थक एसडीएम के विरोध में नारेबाजी करने लगे. बाद में एसडीएम कार से उतरकर बाहर आए और विधायक की बात सुनी, तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










