
जब पलक झपकते ही युवक को खींच ले गई शेरनी... जबड़े से लाश को छुड़ाने के लिए JCB-ट्रैक्टर की लेनी पड़ी मदद
AajTak
शेरनी को भगाने के लिए लोगों ने पहले शोर मचाया, लेकिन वह नहीं हटी. शेर हमेशा अपने शिकार पर मालिकाना हक रखता है, इसलिए उसने लाश को जबड़े में जकड़ रखा था. आखिरकार, ट्रैक्टर और JCB का इस्तेमाल कर लाश को छुड़ाया गया.
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार शाम एक शेरनी ने एक युवक को हमला कर मार डाला. युवक जब अपने खेत में पानी भर रहा था, तब शेरनी ने उसे खींचकर ले गई और उसकी लाश को जबड़े में फंसाए रखा. लाश को छुड़ाने के लिए गांव वालों को ट्रैक्टर और JCB की मदद लेनी पड़ी. वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शेरनी को ट्रैंक्विलाइज़ कर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया.
यह घटना गीर गढ़डा के काकड़ी मौली गांव में हुई. शाम करीब 7 बजे शेरनी अपने परिवार के साथ इलाके में घूम रही थी. उधर, मंगाभाई अकेले खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान शेरनी मंगाभाई को खींचकर पास की झाड़ियों में ले गई थी, जहां उसकी लाश मिली.
शेत्रुंजी डिवीजन के डीसीएफ जयंत पटेल ने बताया, "हमें शाम 7 बजे सूचना मिली. इसके बाद टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और कुछ घंटों में शेरनी को ट्रैंक्विलाइज़ कर रेस्क्यू सेंटर भेजा गया."
JCB और ट्रैक्टर से छुड़ाई लाश गांव वालों ने शेरनी को भगाने के लिए पहले शोर मचाया, लेकिन वह नहीं हटी. शेर हमेशा अपने शिकार पर मालिकाना हक रखता है, इसलिए उसने लाश को जबड़े में जकड़ रखा था. आखिरकार, ट्रैक्टर और JCB का इस्तेमाल कर लाश को छुड़ाया गया.
डीसीएफ पटेल ने कहा, "हम बार-बार लोगों को जागरूक करते हैं कि शाम या अंधेरे में अकेले बाहर न निकलें, हथियार रखें और खुले में न सोएं. यह हादसा सावधानी की कमी से हुआ."
बता दें कि गुजरात में शेरों की आबादी बढ़ने के साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष भी बढ़ रहा है. पिछले महीने अमरेली में भी ऐसी घटना हुई थी. गांववालों को शेरों की मौजूदगी की जानकारी थी, फिर भी सावधानी नहीं बरती गई. वन विभाग ने शेरनी को पकड़ लिया है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











