
...जब इंग्लैंड में पूरी भारतीय टीम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे धोनी
AajTak
महेंद्र सिंह धोनी के जवाब ने अफवाहों को और तेज कर दिया. हालांकि, भारतीय टीम प्रबंधन ने आखिरकार सभी अटकलों पर विराम लगाने का फैसला किया.
महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था. हालांकि दो साल बाद 2009 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम 2007 वाला करिश्मा दोहराने में नाकाम रही. इंग्लैंड में हुए इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की नाकामी से ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी और ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बीच अनबन की खबरें सुर्खियां थीं. दोनों के बीच मतभेद की खबरें टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में शुरू हो गई थी. (File Photo) दरअसल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी से सहवाग की चोट को लेकर सवाल किया गया था, लेकिन लगातार उस विषय पर सवाल पूछे जाने से वह काफी नाराज थे. उन्होंने कहा था कि जो भी सवाल फिटनेस से जुड़ा है, उसका जवाब आपको बीसीसीआई से मिलेगा. धोनी ने सहवाग के विषय पर कहा, 'मैं उस पर कुछ नहीं कह रहा हूं.' (File Photo)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










