
छोटे और अश्लील कपड़ों के कारण चर्च से 'बैन' हुई मॉडल, कही ये दिलचस्प बात
AajTak
मॉर्मन समुदाय की एक मॉडल और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को अपने धर्म के नियमों की अनदेखी महंगी पड़ी है. मॉडल ने इंस्टाग्राम पर छोटे कपड़ों में एक वीडियो क्लिप पोस्ट की जिसके बाद उसे चर्च और अपने समुदाय से बैन कर दिया गया है.
विश्व के तमाम धर्म ऐसे हैं, जिनमें नियमों का खासा महत्व है. ये नियम जहां एक तरफ बेहद सख्त हैं. तो वहीं इनमें छेड़छाड़ को भी बर्दाश्त नहीं किया जाता और उल्लंघन करने वाले को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं. ईसाईयों के एक संप्रदाय मॉर्मन का भी मामला कुछ-कुछ ऐसा ही है. यहां नियमों की अनदेखी करना एक महिला को महंगा पड़ा है और उसे चर्च के अलावा अपने समुदाय से निष्कासित कर दिया गया है.
हॉली जेन नाम की इस महिला की गलती बस इतनी थी कि, उसने न्यू ईयर 2024 की पूर्वसंध्या पर ऐसे कपड़े पहन कर अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर डाली. जिसमें उसका शरीर दिख रहा था. हॉली का ये अंदाज उसके समुदाय के कद्दावर लोगों को बुरा लगा फिर जो फैसला उन्होंने लिया वो हैरान करने वाला था.
बताते चलें कि ब्लॉगर हॉली जेन इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर है. जिसके करीब 197,000 फॉलोवर्स हैं और इंस्टाग्राम पर कामुकता प्रदर्शित करना उसके लिए कोई नई बात नहीं है. हॉली ईसाईयों के जिस संप्रदाय से संबंध रखती है वहां चर्च बहुत सख्त है जो समय-समय पर लोगों को 'ढंग' से रहने के लिए उपदेश देता है.
मॉर्मन संप्रदाय में नियम कितने सख्त हैं? इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता ही कि यह समुदाय न केवल भड़कीले कंटेंट पर रोक लगाता है. बल्कि शराब, शादी से पहले सेक्स और अश्लील भाषा पर भी बैन है.
अपनी सफाई देते हुए 39 साल की हॉली का मानना है कि वह कुछ भी गलत नहीं कर रही है. गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल एक हालिया क्लिप में, हॉली एक बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं. फैंस भी हॉली के इस लुक को देखकर खुद को नहीं रोक पाए और उन्होंने इस क्लिप पर रियेक्ट किया है.
वायरल क्लिप में जो लुक हॉली का था वही सारे विवाद की जड़ है. चर्च का मानना है कि फैंस को अपना अंडर वियर दिखाकर हॉली संप्रदाय के नियमों की अनदेखी कर रही हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










