
चीन के कई शहरों में कहर बरपा रहा कोरोना का नया सब वैरिएंट, लॉकडाउन तक की नौबत
AajTak
10 अक्टूबर को चीन में कोरोना के 2,089 केस दर्ज किए गए थे, ये 20 अगस्त के बाद से दर्ज किया गया सबसे बड़ा आंकड़ा रहा. वहीं चीन के ही Shenzhen में बीएफ.7 की वजह से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. जानकार मानते हैं कि ये नए सब वैरिएंट इम्म्यून सिस्टम को चखमा दे सकते हैं.
चीन में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं. हालात ऐसे बन गए हैं कि कुछ जगहों पर फिर लॉकडाउन लग रहा है, लोगों पर पाबंदी लगाई जा रही है और नई ट्रैवल गाइडलाइन भी जारी की गई है. इस समय चीन में ओमिक्रॉन के दो नए सब वैरिएंट सामने आए हैं- बीएफ.7 और बीए.5.1.7. इन दो सब वैरिएंट की वजह से ही चीन में अचानक से कोरोना मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है.
आंकड़ो के मुताबिक 10 अक्टूबर को चीन में कोरोना के 2,089 केस दर्ज किए गए थे, ये 20 अगस्त के बाद से दर्ज किया गया सबसे बड़ा आंकड़ा रहा. वहीं चीन के ही Shenzhen में बीएफ.7 की वजह से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. वहां भी मामले तीन गुना तक बढ़ चुके हैं. स्थिति को देखते हुए जो भी लोग अब Shenzhen आएंगे, उनके तीन दिन के भीतर तीन अलग-अलग टेस्ट किए जाएंगे. Shenzhen में हालात इतने चिंताजनक हो गए हैं कि अधिकारी आनन-फानन में स्कूल बंद कर रहे हैं, एंटरटेनमेंट वाली जगहों पर ताला लगा रहे हैं.
अब चीन में कोरोना के अचानक बढ़ते मामलों के कई कारण माने जा रहे हैं. सबसे बड़ा तो ये है कि चीन में सप्ताह भर चलने वाले राष्ट्रीय दिवस की वजह से कई लोग एक जगह से दूसरी जगह ट्रैवल किए हैं. उस कारण से कोरोना का प्रसार भी कई इलाकों तक पहुंचा है. अब सवाल ये उठता है कि क्या कोरोना के ये नए सब वैरिएंट खतरनाक हैं? क्या इनसे डरने की जरूरत है? इस बारे में डॉक्टर राजीव जयदेवन बताते हैं कि ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट्स की वजह से कोरोना की नई लहरे कई जगह देखने को मिल रही हैं. यूके और जर्मनी में भी इस वजह से मामले बढ़ने लगे हैं. इन वैरिएंट को लेकर जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक ये इम्युनिटी को चकमा दे सकते हैं. अभी तक ये संकेत तो नहीं मिले हैं कि इस सबवैरिएंट की वजह से ज्यादा गंभीर लक्षण देखने को मिलेंगे.
वहीं डॉक्टर राजीव जयदेवन चीन की कोरोना रणनीति को लेकर भी ज्यादा संतुष्ट नहीं हैं. उनका कहना है कि चीन अभी भी जीरो कोविड वाली रणनीति पर काम कर रहा है. उसकी तरफ से टेस्टिंग की जा रही है, छोटे लॉकडाउन लगाए जा रहे हैं. लेकिन अब मामले एक दिन में 2000 के करीब पहुंचने लगे हैं. चीन वायरस को यूं फैलने नहीं दे सकता है. ओमिक्रॉन तेजी से फैलता है और मौते भी हो सकती हैं. हांग कांग और ऑस्ट्रेलिया में टीकाकरण के बावजूद भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल गया था. लेकिन चीन इस सब के बावजूद भी अपनी रणनीति बदलेगा, मुश्किल लगता है.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









