
चीन की बिजनेसवुमन की सनक, अफेयर के लिए दिए करोड़ों, रिश्ता टूटा तो मांगे पैसे
AajTak
प्यार के चक्कर में एक महिला बिजनेसवुमन ने उठाया ऐसा कदम, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है.
चीन के चोंगकिंग शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला बिजनेसवुमन ने अपने से छोटे और शादीशुदा सबऑर्डिनेट के साथ अफेयर के लिए न सिर्फ अपने रिश्ते को दांव पर लगाया बल्कि उसके तलाक के लिए भारी-भरकम रकम भी चुकाई. लेकिन जब यह रिश्ता टूट गया, तो महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर अपने पैसे वापस मांग लिए.
रिपोर्ट के मुताबिक, बिजनेसवुमन झू (Zhu) और उनके कर्मचारी हे (He) दोनों शादीशुदा थे. इसी दौरान झू को अपने कर्मचारी से लगाव हो गया और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया. उन्होंने तय किया कि दोनों अपने-अपने जीवनसाथियों से तलाक लेंगे और साथ नई जिंदगी शुरू करेंगे.
झू ने हे के तलाक को आसान बनाने के लिए उसकी पत्नी चेन (Chen) को सीधे 3 मिलियन युआन (करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये) ट्रांसफर कर दिए. यह रकम तलाक के बदले मुआवजा और बच्चे की परवरिश के लिए बताई गई. पैसे मिलने के बाद हे ने तलाक ले लिया और झू के साथ रहने लगा.
रिश्ता टूटा तो मांग लिए पैसे
एक साल तक साथ रहने के बाद झू और हे के बीच मतभेद शुरू हो गए. दोनों ने महसूस किया कि वे एक-दूसरे के साथ खुश नहीं रह सकते. इसके बाद झू ने कोर्ट में केस दर्ज कर 3 मिलियन युआन की पूरी रकम वापस मांगी.
पहले ट्रायल में चोंगकिंग की अदालत ने झू के पक्ष में फैसला सुनाया. कोर्ट ने माना कि यह भुगतान पब्लिक ऑर्डर और अच्छे नैतिक मूल्यों के खिलाफ है, इसलिए इसे अमान्य गिफ्ट माना जाएगा. अदालत ने हे और चेन दोनों को रकम लौटाने का आदेश दिया.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










