
चीन का ऐसा जाम... इस देख भूल जाएंगे दिल्ली और गुरुग्राम का महाजाम
AajTak
गुरुग्राम में कुछ दिनों पहले बारिश की वजह से ऐसा महाजाम लगा था, जिसे तस्वीर और वीडियो दुनियाभर में वायरल हो गई थी. दिल्ली-NCR और गुरुग्राम में लगने वाले जाम काफी फेमस हैं. लेकिन, इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसे महाजाम की वीडियो वायरल हो रही है, जिसके सामने गुरुग्राम का जाम कुछ भी नहीं है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चीन में लगे एक जाम का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कई किलोमीटर तक हाईवे पर कार और अन्य गाड़ियों की लंबी कतार दिखाई दे रही है. रात के समय काफी ऊंचाई से बनाए गए वीडियो में गाड़ियों की जगमगाती कतार किसी लाइड डेकोरेशन सा लगता है.
गौर से देखने पर पता चलता है कि किसी हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है. जूम करने पर पता चलता है कि रात के समय हजारों गाड़ियां धीरे-धीरे एक दिशा में आगे बढ़ रही है. इतने सारे कार की लाल-पीली बत्तियों की रोशनी से ये किसी लाइट डेकोरेशन सा नजर आ रहा है.
सोशल मीडिया पर चीन का महाजाम वायरल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @PicturesFoIder नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसका कैप्शन है - चीन में होने वाले 8 दिनों के गोल्डन वीक हॉलिडे से लौटते लोग. इसके साथ महाजाम का एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें एक चमकीली सर्पिली लाइन दिखाई दे रही है.
इस वजह से चीन में लगा था महाजाम ये चमकती सर्पिली लाइन को फिर जूम करके दिखाया जाता है. तब पता चलता है कि यह हजारों गाड़ियों का काफिला है, जो किसी हाईवे पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. वहीं दूसरी तरफ की लेन खाली है और उधर से गाड़ियां तेजी से आते-जाते दिखाई दे रही है. गोल्डन वीक हॉलीडे से लोगों के लौटने की वजह से पिछले दिनों चीन में यह महाजाम लग गया था.
क्या है गोल्डन वीक हॉलिडे चीन में इस महाजाम को देख लोग गुरुग्राम, दिल्ली और मुंबई के जाम भूल जाएंगे. चीन में यह जाम 8 दिनों के गोल्डन वीक हॉलिडे की वजह से लगा था. 1 से 8 अक्टूबर तक गोल्डन वीक हॉलिडे था. ये छुट्टियां नेशनल डे और मिड विंडर सीजन फेस्टिवल की वजह से होती है. इन छुट्टियों के बाद लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां से बड़े शहरों की ओर लौट रहे थे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











