
चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे
AajTak
ट्रेन में एक महिला बेखौफ इलेक्ट्रिक केतली से मैगी बनाती दिखती है. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने तुरंत इसके खतरों की ओर ध्यान दिलाते हुए इसकी आलोचना शुरू कर दी.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में बैठकर पावर सॉकेट में इलेक्ट्रिक केतली लगाकर मैगी बनाती दिखाई देती है. जैसे ही वह केतली चलाती है, आसपास बैठे लोग हंसने लगते हैं और कुछ देर के लिए माहौल किसी कुकिंग शो जैसा लगने लगता है.
वीडियो में साफ दिखता है कि महिला बेझिझक इलेक्ट्रिक केतली से मैगी बना रही है, जबकि उसे अंदाजा भी नहीं कि यह कितना खतरनाक हो सकता है.
कितना खतरनाक है ये
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर घूमने लगा,कई यूजर्स ने इसे पूरी तरह गलत बताया और कहा कि ट्रेन में ऐसे उपकरण इस्तेमाल करना खतरे से खाली नहीं है. एक यूजर ने लिखा, “ये कितना खतरनाक है, सोचिए! ये महिला पूरी ट्रेन के यात्रियों की जान खतरे में डाल रही है..दूसरे यूजर ने तंज किया, बस अपनी सुविधा चाहिए… बाकी कुछ मायने नहीं. वहीं किसी ने समझाया कि ट्रेन के डिब्बों में लगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट सिर्फ कम पावर वाले उपकरणों के लिए होते हैं. ऐसे में अगर कोई यात्री इलेक्ट्रिक केतली जैसे हाई-पावर उपकरण चला देता है, तो शॉर्ट सर्किट, सिस्टम ओवरलोड और आग लगने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. ऐसा करते पकड़े जाने पर रेलवे एक्ट के तहत जुर्माना भी लग सकता है.
देेखें वायरल वीडियो

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











