
चलती ट्रेन के गेट पर रेलकर्मी ने फोड़ा नारियल, वायरल Video पर छिड़ी ऑनलाइन बहस
AajTak
इंटरनेट पर एक वायरल वीडियो ने इन दिनों लोगों लोगों के बीच एक बहस छेड़ दी है कि चलती ट्रेन की गेट पर पानी डालकर नारियल फोड़ना सही है या एक रिवाज का हिस्सा.
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स चलती ट्रेन के गेट पर पानी डालकर नारियल फोड़ता दिखाई दे रहा है. दावा किया जा रहा है कि वह शख्स रेलकर्मी है. अब इस वायरल वीडियो को लेकर ऑनलाइन बहस छिड़ गई है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Ilyas_SK_31 नाम के हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है. वीडियो में एक शख्स चलती ट्रेन के गेट पर पानी डालकर नारियल फोड़ता दिख रहा है. यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया है कि ऐसा करने वाला शख्स रेलवे कर्मी है.
कुछ लोगों ने की कार्रवाई की मांग नारियल फोड़ने वाले वीडियो के साथ ही एक और वीडियो कोलेब किया गया है. इसमें एक और शख्स ट्रेन के अंदर पूजा-आरती करता दिख रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले यूजर ने लिखा है कि ट्रेन धीरे-धीरे चलती है और वो दरवाज़े पर पानी डालकर नारियल फोड़ता है ठीक वहीं जहां से यात्री चढ़ते हैं इसी तरह ट्रेन में आरती करते हुए भी वीडियो मिलेंगे. ज़रा सोचिए, अगर कोई भागता यात्री फिसल जाए तो दुर्घटना हो सकती है.
वहीं कई यूजर्स ने इसे एक शुभ परंपरा का हिस्सा बताया इस वीडियो पर कमेंट करने वाले यूजर्स दो हिस्सों में बंटे दिखे. कुछ लोगों ने ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही. वहीं कुछ लोगों ने बताया कि ये एक पेंट्री कार है. ट्रेन जब चलती है तो उसके उद्घाटन के लिए रेलकर्मी नारियल फोड़ते हैं. इस डिब्बे के गेट से कोई यात्री आना जाना नहीं करता है. ट्रेन के पेंट्रीकार के गेट पर नारियल फोड़कर उसका उद्घाटन करना शुभ माना जाता है.
वीडियो को लेकर दो हिस्सों में बंटे दिखे यूजर्स कुछ लोगों ने ये तर्क दिया कि गेट के बगल में ही बेसिन लगा होता है और वहां नीचे इससे ज्यादा पानी गिरा होता है. तब कोई दुर्घटना नहीं होती है. अगर कोई किसी शुभ काम के लिए गेट पर नारियल फोड़ रहा है तो इससे दुर्घटना होने लगी. इस तरह से काफी लोगों ने इस वायरल वीडियो पर अपने-अपने तर्क देते हुए इस घटना का समर्थन और इसके खिलाफ अपनी प्रतिक्रिएं दी.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









