
घर की लाइब्रेरी के पीछे निकला वर्ल्ड वॉर-2 का बंकर, शख्स भी रह गया दंग
AajTak
नॉर्वे के ट्रॉन्धाइम शहर में रहने वाले एक शख्स की ज़िंदगी अचानक फिल्मी सीन जैसी बन गई. उसके घर की लाइब्रेरी में लगी बुकशेल्फ के पीछे छिपा हुआ था एक द्वितीय विश्व युद्ध का सीक्रेट बंकर, जो उसके घर से दोगुना बड़ा निकला.
सोचिए…आप अपने घर की लाइब्रेरी में किताबें सजा रहे हों. अचानक एक शेल्फ सरकती है और उसके पीछे दिखे एक गुप्त दरवाजा.दिल जोर-जोर से धड़कने लगे. आप हिम्मत जुटाकर दरवाज़ा खोलें और नीचे उतरें… और सामने आ जाए इतिहास का सबसे बड़ा राज.यही हुआ नॉर्वे के ट्रॉन्धाइम शहर में रहने वाले एक शख्स के साथ.
मिट्टी में दबा था वक्त का कब्रिस्तान
घर खरीदते समय उसे बताया गया था कि जमीन के नीचे कोई 'अनओपन्ड बंकर' है. बात सालों तक दबी रही, लेकिन जिज्ञासा ने उसे चैन नहीं लेने दिया.उसने खुदाई शुरू की… मिट्टी हटाई… और जब नीचे एक खिड़की और रास्ता दिखा तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं. नीचे उतरा तो सामने था – वर्ल्ड वॉर सेकेंड का विशाल बंकर.
जर्मन सैनिकों का गुप्त ठिकाना
स्थानीय सैन्य म्यूजियम के मुताबिक, यह इलाका 1940 में जर्मन फोर्सेज ने कब्ज़े में लिया था. नार्डो पठार से चारों ओर नजर रखने के लिए इसे रणनीतिक ठिकाना बनाया गया.1944 तक यहां 32वीं मरीनफ्लैक रेजीमेंट तैनात रही और जमीन के नीचे से गरजती थीं 12.8 सेंटीमीटर की तोपें.
देखें पोस्ट

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









