
गुरुद्वारे में AC ब्लास्ट से महिला की मौत, 13 घायल, पंजाब के रूपनगर में मचा हड़कंप
AajTak
पंजाब के रूपनगर में मंगलवार को सतलुज किनारे स्थित एक गुरुद्वारे में एसी कंप्रेसर फटने से एक महिला की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए. हादसे के वक्त धार्मिक सभा चल रही थी. मृतका की पहचान कश्मीर कौर के रूप में हुई है. घायलों को सिविल अस्पताल व पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है. घटना की जांच जारी है.
पंजाब के रूपनगर जिले में मंगलवार को सतलुज नदी किनारे स्थित एक गुरुद्वारे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां लगे एयर कंडीशनर का कंप्रेसर अचानक फट गया. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोग घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब गुरुद्वारे में एक धार्मिक सभा चल रही थी.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक तेज धमाके की आवाज आई और लोग इधर-उधर भागने लगे. धमाके के बाद अफरा-तफरी में कई लोग भगदड़ का शिकार हो गए. अधिकांश घायल महिलाएं थीं जो एसी यूनिट के पास बैठी हुई थीं. मृतका की पहचान कश्मीर कौर (निवासी हरगोबिंद नगर, रूपनगर) के रूप में हुई है.
यह भी पढ़ें: Goods Train Derailed: पंजाब के रूपनगर में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 16 डिब्बे, यातायात प्रभावित, 8 ट्रेनें रद्द
हादसे में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) रेफर किया गया है. अन्य घायलों का इलाज रूपनगर सिविल अस्पताल और एक अन्य निजी अस्पताल में चल रहा है. अभी तक विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और गुरुद्वारे में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जा रही है.
यह हादसा धार्मिक आयोजन के दौरान हुई बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करता है, जिसमें उचित देखरेख और उपकरणों की नियमित जांच न होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








