
'गाड़ी के ना पलटने की जिम्मेदारी CM योगी की नहीं...' अतीक अहमद को UP लाने पर बोले गिरिराज सिंह
AajTak
गुजरात की साबरमती जेल में बंद बाहुबली से नेता बने अतीक अहमद को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज लाया जा रहा है. रविवार सुबह यूपी पुलिस अतीक को लाने के लिए गुजरात पहुंच गई हैै. ऐसे में विपक्षी दलों की बयानबाजी पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है. गिरिराज ने कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ के मजबूत प्रशासन के कारण अतीक अहमद को निश्चित रूप से अपनी जान का खतरा होगा.
यूपी में उमेश पाल मर्डर केस में पूछताछ के लिए बाहुबली अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है. इसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं और सियासत तेज हो गई. अब बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष की बयानबाजी पर तंज कसा है. गिरिराज सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोड इंस्पेक्टर नहीं हैं, जो ये आश्वासन दे सकें कि जिस पुलिस वाहन में गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद को लाया जा रहा है, उसका वही हश्र नहीं होगा जो विकास दुबे का 2020 में हुआ था.
बता दें कि कानपुर के बिकरू कांड के बाद फरार चल रहा विकास दुबे पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था. तब जिस पुलिस वैन में विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर लेकर लाया जा रहा था, वह पलट गई थी. इस बीच, कार से निकलकर भागते वक्त विकास दुबे का एनकाउंटर हो गया था. अब यूपी पुलिस गैंगस्टर अतीक को गुजरात जेल से सड़क के रास्ते प्रयागराज लाने की तैयारी कर रही है. इसमें करीब 36 घंटे का समय लग सकता है. ऐसे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर तंज कसा और कहा- मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) ने अपने मंत्रियों को बता दिया होगा कि गाड़ी पलट जाएगी, तभी उनके मंत्री ऐसे बयान दे रहे हैं.
'योगी यूपी के सीएम हैं, रोड इंस्पेक्टर नहीं...'
विपक्षी दल के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया. उन्होंने आज तक से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा- उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मजबूत प्रशासन के कारण अतीक अहमद को निश्चित रूप से अपनी जान का खतरा होगा. उन्होंने आगे कहा- योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं न कि रोड इंस्पेक्टर. यह पुलिस वाहन के चालक का कर्तव्य है जिसमें अतीक अहमद को लाया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि गाड़ी नहीं पलटे.
'माफियाओं और गुंडों के दिल में डर'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के शासन मॉडल ने उत्तर प्रदेश में माफियाओं और गुंडों के दिल में डर पैदा कर दिया है. योगी आदित्यनाथ किसी से बदला नहीं लेते हैं, लेकिन उनके काम करने के तरीके से उत्तर प्रदेश में माफियाओं और गुंडों के दिल में निश्चित रूप से मजबूत संदेश और डर है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









