
गाजा के दूसरे बड़े अस्पताल पर IDF की छापेमारी... शरणार्थियों में खौफ, अब इजरायली बंधकों के शव तलाश रही है सेना
AajTak
नासिर अस्पताल में हजारों फिलिस्तीनियों ने शरण ले रखी है. इज़रायली सेना ने कहा कि वहां उनका ऑपरेशन विश्वसनीय खुफिया जानकारी पर आधारित था. जिसके मुताबिक, हमास ने 7 अक्टूबर के हमले के दौरान बंधक बनाए गए बंदियों को खान यूनिस के नासिर अस्पताल में रखा गया था.
Israel-Hamas War: गाजा पर इज़रायली डिफेंस फोर्स यानी IDF के हमले जारी हैं. अब इजरायल की स्पेशल फोर्स के जवान दक्षिणी गाजा के नासिर अस्पताल में दाखिल हो गए हैं. इजरायली फोर्स के इन जवानों ने वहां पर छापेमारी की, जहां हजारों फिलिस्तीनियों ने शरण ले रखी है. इस कार्रवाई को लेकर इज़रायली सेना ने कहा कि उनका ये ऑपरेशन विश्वसनीय खुफिया जानकारी पर आधारित था. जिसके मुताबिक, हमास ने 7 अक्टूबर के हमले के दौरान बंधक बनाए गए बंदियों को खान यूनिस के नासिर अस्पताल में रखा था और इज़रायली बंधकों की लाशें वहां पर हो सकती हैं.
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि इज़राइल डिफेंस फोर्स ने वहां से नागरिकों को निकलने के लिए मजबूर किया और उस साइट पर हमला भी किया. दरअसल, इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रफा पर अपने नियोजित हमले को आगे बढ़ाने की कसम खाई है, उन्होंने कहा कि नागरिकों को गाजा के सबसे दक्षिणी शहर से भागने की अनुमति मिलने के बाद वहां उनकी सेना जोरदार कार्रवाई करेगी.
इजरायली प्रधानमंत्री का ये बयान आक्रामक हमले को लेकर बढ़ती अंतरराष्ट्रीय चिंता के बीच आया है. जिसके चलते इजरायल के प्रमुख अमेरिकी सहयोगियों की तिकड़ी ने एक विनाशकारी हमले के खिलाफ चेतावनी दी.
इज़रायल के सैन्य प्रमुख ने गुरुवार को कहा कि उनकी सेना युद्ध के लिए तैयार होंगी और लेबनान के साथ देश की सीमा के पार आतंकवादी समूह हिज़्बुल्लाह की सभी क्षमताओं को पीछे धकेल देंगी. उनकी यह टिप्पणी इजराइल के अंदर एक घातक रॉकेट हमले के बाद लेबनान में किए गए आईडीएफ के उन हमलों के बाद आई है, जिनमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई.
इज़रायल ने यह भी कहा है कि हमास ने मिस्र की राजधानी काहिरा में चर्चा के दौरान बंधकों की रिहाई और अस्थायी संघर्ष विराम समझौते के लिए कोई नया सुझाव नहीं दिया है. नेतन्याहू ने उग्रवादी समूह हमास की पिछली मांगों को भ्रमपूर्ण बताकर खारिज कर दिया था.
बंधकों और लापता व्यक्तियों के फैमली फोरम के अनुसार, बंधकों में से एक यायर याकोव की कैद में मौत हो गई है. समूह ने कहा कि 59 वर्षीय याकोव को 7 अक्टूबर को किबुत्ज़ निर ओज़ से अगवा कर लिया गया था. फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ये जंग शुरू होने के बाद से गाजा में अब तक 28,500 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. जबकि 68,200 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं, और हजारों लोग अभी भी लापता हैं. जबकि इज़रायली सेना के मुताबिक, गाजा पर जमीनी हमले के दौरान उनके कम से कम 232 सैनिक मारे जा चुके हैं.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






