
गठबंधन एक, उम्मीदवार अनेक... बागियों ने इन सीटों पर महायुति और MVA दोनों की बढ़ाई टेंशन
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की अवधि समाप्त होने के बाद महायुती और महाविकास आघाडी दोनों गठबंधन में बड़े तौर पर बगावती सुर नजर आ रहे है. बागियों को शांत करने के लिए दोनों अलायन्स के नेताओं को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है.
महाराष्ट्र विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की अवधि समाप्त होने के बाद महायुती और महाविकास आघाडी दोनों गठबंधन में बड़े तौर पर बगावती सुर नजर आ रहे है. बागियों को शांत करने के लिए दोनों अलायन्स के नेताओं को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है. 4 नवंबर तक नामांकन वापस लेने की अवधि बची हुई है. लेकिन बगावत बढ़ते ही जा रहे हैं.
महायुती में कौन सी सीटों पर दिख रहा है बागी सुर?
बोरिवली चुनाव क्षेत्र भाजपा – संजय उपाध्याय शिवसेना ( ubt ) – संजय भोसले निर्दलीय – गोपाल शेट्टी ( दो बार बीजेपी के टिकट से सांसद रह चुके हैं, लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज थे. विधानसभा लड़ना चाह रहे थे, लेकिन पार्टी ने मौका नहीं दिया तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं )
उमरेड चुनाव क्षेत्र भाजपा – सुधीर पारवे कांग्रेस – संजय मेश्राम निर्दलीय – राजू पारवे ( पारवे शिंदे की शिवसेना के नेता हैं. 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चुनकर आए थे. लोकसभा से पहले शिवसेना ज्वाइन कर ली. रामटेक से लोकसभा हारने के बाद विधानसभा लड़ना चाहते थे, लेकीन पार्टी ने टिकट नहीं दिया, तो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं )
अंधेरी पूर्व शिवसेना ( शिंदे ) – मुरजी पटेल शिवसेना ( ubt ) – ऋतुजा लटके निर्दलीय – स्वीकृती शर्मा ( पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी हैं. हाल ही में उन्होंने शिंदे की शिवसेना में प्रवेश किया था. अंधेरी पूर्व से चुनाव लड़ना चाहती थी. यहां पर पिछले चुनाव में प्रदीप शर्मा भी लड़ चुके हैं. लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं)
चिंचवड चुनाव क्षेत्र भाजपा – शंकर जगताप राष्ट्रवादी ( sp ) – राहुल कलाटे निर्दलीय – नाना काटे ( अजित पवार के पार्टी के नेता हैं नाना काटे. चिंचवड से राष्ट्रवादी के टिकट पर उपचुनाव लड़े थे. लेकिन हार गए. बाद मे अजित पवार की पार्टी से ही चिंचवड से लड़ना चाहते थे. लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो फिर निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं)

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








